फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Game Changer Producer Dil Raju appointed chairman of Telangana Film Development Corporation

Dil Raju: तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने दिल राजू, दो साल के लिए हुई नियुक्ति

Sat, 07 Dec 2024 12:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:26 PM IST
सार

तेलंगाना सरकार की ओर से निर्माता और वितरक दिल राजू को तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए की गई है।

विज्ञापन
Game Changer Producer Dil Raju appointed chairman of Telangana Film Development Corporation
दिल राजू - फोटो : इंस्टाग्राम- दिल राजू

विस्तार

निर्माता और वितरक दिल राजू को तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए की गई है। मुख्य सचिव संथी कुमारी द्वारा जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

Aamir Khan: रणबीर को बेहद पसंद है आमिर खान की ये फ्लॉप फिल्म, बोले- पहले मुझे लगा कि वो मेरी टांग खीच रहे हैं

विज्ञापन

इस तरह नाम पड़ा दिल राजू

दिल राजू का असली नाम वेंकट रामण रेड्डी है। उन्होंने 1990 में फिल्म इंडस्ट्री में वितरक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स नाम का अपना प्रोडक्शन बैनर स्थापित किया। साल  2003 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दिल' का निर्माण किया। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें 'दिल राजू' के नाम से प्रसिद्ध कर दिया।
Bigg Boss 18: रजत दलाल के खिलाफ दर्ज है किडनैपिंग का मामला, बोले- 'मैं इंसान हूं, कोई मूर्ति...'

जल्द आएंगी दिल राजू की ये तीन फिल्में

मौजूदा समय में दिल राजू तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। 'गेम चेंजर' जो एक बड़े बजट की फिल्म है और इसमें राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन शंकर ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' नाम की फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसमें वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही, उनके आगामी प्रोजेक्ट में 'थम्मुडु' नाम की फिल्म का नाम भी शामिल है।
Pushpa 2: भंवर सिंह शेखावत को हाशिये पर धकेले जाने से फहद फासिल खफा, आगे कोई तेलुगु फिल्म न करने का फैसला

विज्ञापन

इंडस्ड्री और राज सरकार के  बीच मजबूत संबंध करेंगे स्थापित

इस नियुक्ति के साथ दिल राजू के करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रभाव को और मजबूत करेगा। अध्यक्ष के रूप में वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और राज्य सरकार के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
AGT: 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस निधन
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed