फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   America's Got Talent Comedian Kabir Kabeezy Singh passes away At the age of 39

AGT: 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस निधन

Sat, 07 Dec 2024 08:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2024 08:23 AM IST
सार

कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमी-फाइनल तक पहुंचकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन सैन फ्रांसिस्को में हुआ।

विज्ञापन
America's Got Talent Comedian Kabir Kabeezy Singh passes away At the age of 39
कबीर 'कबीजी' सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- कबीर 'कबीजी' सिंह

विस्तार

कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमी-फाइनल तक पहुंचकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन सैन फ्रांसिस्को में हुआ।
विज्ञापन

Naga Chaitanya-Sobhita: शादी के बाद कुछ यूं जिंदगी बिताना चाहते हैं नागा चैतन्य, चैट शो में किया खुलासा
विज्ञापन

 

मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा

हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। टीएमजेड के अनुसार मौत के कारणों की पुष्टि के लिए एक टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट की जा रही है। पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर सिंह की मंगेतर ने कहा कि उनका निधन 4 दिसंबर को निधन हो गया था।

दोस्त ने लिखा भावुक नोट

5 दिसंबर को कबीर के दोस्त जेरमी करी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कबीर "शांतिपूर्वक अपनी नींद में गुजर गए"। जेरमी ने लिखा, "यह मेरे लिए सबसे दुखद पोस्ट है, जिसे मैं आज लिख रहा हूं... कबीर सिंह का निधन हो गया है... वह शांतिपूर्वक अपनी नींद में चले बसे। कृपया उनके परिवार और मंगेतर को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में शामिल करें... मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं भाई।" जेरमी के अनुसार, कबीर सिंह का अंतिम संस्कार 14 दिसंबर को हैवर्ड में होगा।

विज्ञापन

एजीटी ने दी श्रद्धांजलि

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' ने भी एक्स पर कबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "एजीटी परिवार को यह जानकर गहरा दुख हुआ कि अपनी अद्वितीय हास्य शैली से हमारे मंच को रोशन कर चुके कबीर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कई लोगों को खुशी और हंसी दी और उनका असाधारण टैलेंट हमेशा याद किया जाएगा।"
Vidya Balan At KIFF: 30वें फिल्म महोत्सव में विद्या बालन फिल्मकारों को याद कर भावुक, कहा- कोलकाता से गहरा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed