करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने उम्मीदों के मुताबिक ही रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म के सारे संस्करणों ने मिलकर तो नए रिकॉर्ड बनाए ही हैं। हिंदी में रिलीज किसी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी ‘पुष्पा 2’ के नाम है। लेकिन, फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन की इस कामयाबी में इसके विलेन फहद फासिल शामिल नहीं हैं। उल्टे वह तो इस फिल्म से इतना चिढ़े हुए बताए जाते हैं कि निकट भविष्य में कोई भी तेलुगु फिल्म न करने की बात अपने करीबी लोगों से कह चुके हैं।
Pushpa 2: भंवर सिंह शेखावत को हाशिये पर धकेले जाने से फहद फासिल खफा, आगे कोई तेलुगु फिल्म न करने का फैसला
Fahadh Faasil: अभिनेता फहद फासिल ने ‘पुष्पा 2’ में उनके किरदार के साथ नाइंसाफी होने के बाद कोई भी तेलुगु फिल्म ना करने का फैसला किया है। वह निर्देशक सुकुमार के काम से काफी नाराज हैं। फहद के प्रशंसकों के लिए यह काफी चौंकाने वाली खबर है।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पहले इस साल 15 अगस्त को रिलीज होना था। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी इसी दिन रिलीज होनी थी सो ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने इसकी रिलीज इस दिन से टाल दी। बाद में पता चला कि ऐसा ‘सिंघम अगेन’ से टकराव बचाने के लिए नहीं बल्कि फिल्म का काम पूरा करने के लिए किया गया। फिल्म में फहद फासिल के दृश्यों की शूटिंग ही तब तक नहीं हो पाई थी। फहद फासिल को ये वादा किया गया था कि फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में उनका किरदार सिर्फ बिल्डअप किया जा रहा है, असल टक्कर उनकी अल्लू अर्जुन से ‘पुष्पा पार्ट 2’ में होगी।
Pushpa 2 The Rule Review: आरंभ से अंत तक सिर्फ पुष्पा ही पुष्पा, शेखावत की शेखी निकली, धमाके से निकली पुष्पा 3
इसी भरोसे फहद फासिल ने ये फिल्म की भी। लेकिन फिल्म ‘पुष्पा 2’ देख चुके लोग भी समझ रहे हैं कि इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के इस सुपरस्टार के साथ खेल हो गया। फहद की मौजूदगी के चलते ही रिलीज के पहले दिन फिल्म के मलयालम संस्करण ने करीब पांच करोड़ रुपये भी कमा लिए लेकिन फहद के प्रशंसकों को फिल्म में उनके किरदार का ग्राफ बिल्कुल पसंद नहीं आया। फिल्म में फहद और अल्लू अर्जुन के आमने सामने के सीन गिनती के हैं और तमाम सीन फिल्म में ऐसे हैं जिनमें साफ समझ आता है कि दोनों कलाकारों के शॉट्स अलग अलग लिए गए हैं। ऐसे एक सीन को सुकुमार ने बड़ी चतुराई से माइम एक्टिंग में भी बदल दिया है।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से ठीक पहले फहद ने अपनी पहली हिंदी फिल्म भी साइन की है। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में वह ‘भाभी नंबर 2’ के नाम से मशहूर हो चुकी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ दिखने वाले हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म ‘आवेशम’ ने मलयालम सिनेमा में जबर्दस्त कारोबार किया है। ओटीटी तक आ चुकी उनकी फिल्म ‘बोगनिविलिया’ को भी बताते हैं कि बहुत कमाल के व्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में फिल्म ‘पुष्पा 2’ में जिस तरह उनके कद के कलाकार का किरदार सीमित किया गया और जिस तरह से इस किरदार को कहानी से मक्खी की तरह निकाल फेंका गया, उससे फहद फासिल काफी नाराज बताए जाते हैं।
फहद फासिल के करीबी सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिपोर्ट्स में फहद फासिल के काम की सबसे कम प्रशंसा हुई है। माना जा रहा है कि न सिर्फ ये उनके साथ किया गया एक क्रूर मजाक है बल्कि उनकी तारीखों को भी इस फिल्म के चक्कर में अनावश्यक रूप से बर्बाद किया गया। सुनने में ये भी आया है कि इस फिल्म के सेट पर कई बार फहद फासिल को यूं ही खाली बैठे रहना पड़ा और निर्देशक सुकुमार ने पूरे पूरे दिन उनका एक भी शॉट नहीं लिया। बताते हैं कि इसी सब के चलते फहद फासिल ने निकट भविष्य में अब कोई भी नई तेलुगु फिल्म न करने का फैसला किया है।
Pushpa 2 Dialogues: ‘पुष्पा 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाघरों में बज रहीं सीटियां, पढ़िए फिल्म के धमाकेदार संवाद