फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 18 kidnapping case is registered against Rajat Dalal also farah ask question to Tajinder bagga

Bigg Boss 18: रजत दलाल के खिलाफ दर्ज है किडनैपिंग का मामला, बोले- 'मैं इंसान हूं, कोई मूर्ति...'

Sat, 07 Dec 2024 09:03 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Dec 2024 09:03 AM IST
सार

बिग बॉस 18 में घर वाले सवालों के घेरे में आ गए। रजत दलाल पर भी घर के बाहर लगे आरोपों को लेकर सवाल किए गए। रजत ने इस पर अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 kidnapping case is registered against Rajat Dalal also farah ask question to Tajinder bagga
रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 18 में इन दिनों घरवालों से निर्देशक और पत्रकार निजी तौर पर बातचीत कर हैं। इस दौरान पत्रकार सौरभ द्विवेदी से बातचीत में रजत दलाल के निजी जीवन को लेकर कुछ बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए। रजत दलाल ने कहा कि वे परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में कहते हैं कि जवानी जब थोड़ी हवा लेती है, तो इंसान हवा में चला जाता है।
विज्ञापन

 

रजत दलाल से किए तीखे सवाल
बिग बॉस 18 में घर के सदस्य रजत दलाल को सवालों के लिए बुलाया गया। इस दौरान कन्फेशन रूम में करणवीर मेहरा और चाहत मौजूद थे। रजत दलाल पर लगे आरोपों के बारे में सौरभ द्विवेदी ने सवाल किए। इस पर रजत भी अपना पक्ष रखते नजर आए।

Pushpa 2: भंवर सिंह शेखावत को हाशिये पर धकेले जाने से फहद फासिल खफा, आगे कोई तेलुगु फिल्म न करने का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत दलाल पर लगा किडनैपिंग का आरोप
रजत दलाल से सवाल किया कि उन पर धारा 365 का मुकदमा किया गया। इस पर रजत दलाल ने कहा कि उनके पास क्या वजह थी किसी को किडनेप करने की। उन्होंने कहा कि न मैंने पैसे मांगे न मैंने कोई और धमकी दी। ऐसे में रजत दलाल ने कहा कि उनका वीडियो बनाया। रजत ने कहा जब कोई आपका नाम खराब करता है तो अच्छे से ही करता है। रजत ने कहा कि वे ढोलक नहीं हैं, जो बजा के चला जाएगा, देखों मैं इंसान हूं मूर्ति तो हूं नहीं। जो छेड़ेगा उसे समझना तो पड़ेगा।
 

Aamir Khan: रणबीर को बेहद पसंद है आमिर खान की ये फ्लॉप फिल्म, बोले- पहले मुझे लगा कि वो मेरी टांग खीच रहे हैं

विज्ञापन

फराह खान ने किए तजिंदर बग्गा से सवाल
इस बीच फराह खान को लेकर भी प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इसमें फराह खान तजिंदर बग्गा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। फराह खान ने कहा, बग्गा जी आज होगी फराह की अदालत। करणवीर के मामा पीएमओ में बाथरूम साफ करते होंगे। ये सही कमेंट है कि नहीं ये बताइए। फराह खान ने ईशा सिंह का नाम लेते हुए कहा, अगर ईशा ये कमेंट करण ने आप लोगों में से किसी के लिए भी बोला होता न तो पूरा घर नीचे आ गया होता। सिर्फ करण की बातें करण की बिचिंग से आप ऑब्सेस्ड हैं उसके लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed