{"_id":"659bf01dfdebb24069031ee4","slug":"devara-junior-ntr-first-look-video-released-from-koratala-siva-film-actor-roar-amidst-red-sea-won-hearts-watch-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devara: देवरा से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी, लाल समंदर के बीच अभिनेता की दहाड़ ने जीते दिल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Devara: देवरा से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी, लाल समंदर के बीच अभिनेता की दहाड़ ने जीते दिल
Mon, 08 Jan 2024 06:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:25 PM IST
सार
कोरताला शिवा की फिल्म देवरा से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया गया है। लाल समंदर के बीच अभिनेता की दहाड़ रोंगटे खड़े करने वाला है।
विज्ञापन
देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बीते लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। कोरताला शिवा के साथ जूनियर एनटीआर की यह फिल्म निस्संदेह 2024 की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने 1 जनवरी को नए साल के मौके पर यह घोषणा की थी कि फर्स्ट लुक वीडियो 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने अपना वादा निभाया है। 'देवरा' से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'देवरा' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी
जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में, स्टार की विशेषता वाला एक अंडरवाटर सीक्वेंस बड़े पैमाने पर शूट किया गया था। 1 जनवरी को जूनियर एनटीआर ने 'देवरा' के बारे में नया अपडेट साझा करते हुए लिखा था, 'आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जनवरी को देवरा की पहली झलक आप सभी के सामने होगी।' इस पैन इंडिया फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में जूनियर एनटीआर खूंखार अवतार और अंदाज में नजर आ रहे हैं। लाल समंदर के बीच अभिनेता की दहाड़ रोंगटे खड़े करने वाली है।
विज्ञापन
Heer Aasmani: फाइटर का गाना 'हीर आसमानी' रिलीज, ऋतिक-दीपिका के हवाई एक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश
विज्ञापन