Allu Arjun: 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी', अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को दी जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं
Sneha Reddy Birthday: साउथ अभिनेता आज अल्लू की पत्नी स्नेहा रेड्डी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अल्लू ने पत्नी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अल्लू के अलावा सेलेब्स ने भी स्नेहा को जन्मदिन की बधाई दी है।
विस्तार
अल्लू अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में अल्लू और स्नेहा ब्लैक ड्रेस में पोज देते नजर आ रहे हैं। शायद ये दोनों तस्वीरें किसी वेकेशन के दौरान की हैं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ अल्लू ने स्नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी...।' इसके साथ ही अल्लू ने ब्लैक दिल वाला इमोजी भी बनाया।
सेलेब्स के अलावा अल्लू अर्जुन के फैंस ने भी स्नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोफी चौधरी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो स्नेहा रेड्डी बहुत सारा प्यार', अनीता एच रेड्डी ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मैडम', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा खूबसूरत #AlluSnehaReddy Garu को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
यह भी पढ़ें: Cocktail 2: पूल पार्टी का मजा लेते नजर आई 'कॉकटेल 2' की तिकड़ी, शाहिद-रश्मिका और कृति की तस्वीर हुई वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन की मुलाकात स्नेहा रेड्डी से पहली बार अमेरिका में एक दोस्त की शादी में हुई थी, जहां उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया। परिवारों के विरोध के बावजूद, दोनों ने 26 नवंबर 2010 को सगाई की और 6 मार्च 2011 को शादी कर ली। इस जोड़े के दो बच्चे हैं - बेटा अयान और बेटी अरहा।
अल्लू अर्जुन ने निर्देशक एटली के साथ एक बड़ी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम AA22xA6 है। इस फिल्म की तैयारी के लिए वे फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवंस के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Kareena Saif: करीना कपूर-सैफ अली खान ने बर्थडे गर्ल इनाया को दी जन्मदिन की बधाई, मां सोहा ने भी लुटाया प्यार