फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   cocktail 2 trio rashmika mandanna kriti sanon shahid kapoor pista themed pool party

Cocktail 2: पूल पार्टी का मजा लेते नजर आई 'कॉकटेल 2' की तिकड़ी, शाहिद-रश्मिका और कृति की तस्वीर हुई वायरल

Mon, 29 Sep 2025 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

Cocktail Trio Pool Party: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे। इन तीनों की तिकड़ी की जब से इस फिल्म में आने की बात सामने आई है, तभी से सोशल मीडिया पर रोजाना कोई नई जानकारी सामने आती रहती है। आज इन तीनों की पूल पार्टी की खास तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
cocktail 2 trio rashmika mandanna kriti sanon shahid kapoor pista themed pool party
'कॉकटेल 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज सोमवार को 'कॉकटेल 2' को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर सामने आई हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन पूल पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इन तीनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन तुकी है।
विज्ञापन


 

पूल पार्टी की तस्वीर
आज इंस्टाग्राम पर 'कॉकटेल 2' की एक खास तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। तीनों स्टार्स भीगे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है 'कॉकटेल 2' और आगे क्लैप बोर्ड बना है। साथ ही लिखा है रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर पिस्ता थीम पूल पार्टी। इस तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद यह इस फिल्म के ही किसी सीन का शूट हो। 


इस पूल पार्टी की तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कृति मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है 'cocktail trio'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' की शूटिंग
इन दिनों कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पहली बार रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। यह 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।
 
विज्ञापन

कृति का रश्मिका के लिए पोस्ट 
हाल ही में कृति ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका की फिटनेस की तारीफ की और मजाक में कहा कि रश्मिका हर समय जिम में वर्कआउट करती नजर आती हैं। कॉकटेल 2 में नई कहानी और नए किरदार होंगे। कहानी को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन सेट की तस्वीरों और स्क्रिप्ट की झलकियों ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Kareena Saif: करीना कपूर-सैफ अली खान ने बर्थडे गर्ल इनाया को दी जन्मदिन की बधाई, मां सोहा ने भी लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed