फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actress Mrunal Thakur reveals about her next film Family Star with Vijay Deverakonda read details here

Mrunal Thakur: फैमिली स्टार में खास होगा मृणाल का किरदार, अलग अंदाज से लोगों को चौंकाने के लिए अभिनेत्री तैयार

Wed, 24 Jan 2024 10:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में अपने आगामी प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ फैमिली स्टार नाम की फिल्म पर भी चर्चा की।  

विज्ञापन
Actress Mrunal Thakur reveals about her next film Family Star with Vijay Deverakonda read details here
विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मृणाल ठाकुर ने बहुत कम समय में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हिंदी पट्टी के साथ दक्षिण भारत में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में वे अभिनेता नानी के साथ फिल्म हाय पापा में दिखाई दी थी। इस फिल्म में यशना के किरदार में उनको काफी पसंद किया गया है।

विज्ञापन

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज 

विज्ञापन

मजेदार होगा मृणाल का किरदार

अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में अपने आगामी प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ फैमिली स्टार नाम की फिल्म पर भी खुलासा किया।  मृणाल ने बताया कि फिल्म में उनका किरादर काफी मजेदार है। अभिनेत्री ने कहा कि यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए हैं,  जिन्हें शिकायत  है कि वे पर्दे पर अक्सर उन्हें रुला देती हैं। 

फिल्म में मिलेगा हर एक मसाला

उन्होंने बताया कि फैमिली स्टार मजेदार फिल्म है, जिसमें दर्शकों को वो सब चीजें देखने को मिलेंगी जो एक मनोरंजक फिल्म में होती हैं।  मृणाल ने कहा, "फिल्म में डांस है, खूबसूरत गाने हैं, खूबसूरत दृश्य हैं, मेरा मतलब है कि इसमें वह सबकुछ है जो लोग देखना चाहते हैं। मैं फिल्म से लोगों को चौंकाना और आश्चर्यचकित करना चाहती हूं। परशुराम सर के साथ काम करना मजेदार था।”
Laapataa Ladies Trailer: आमिर-किरण की लापता लेडीज का ट्रेलर जारी, दुल्हन की अदला बदली देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर

निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, “वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं उनके लेखन की बहुत शौकीन हूं। मेरे लिए उनकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है। मैं वास्तव में फिल्म को लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि यह परशुराम गारू के जीवन से भी संबंधित है। यह बहुत दिलचस्प है कि इसमें हमारे पास विजय और रोहिणी मैम हैं जो फिल्म में एक बहुत ही अभिन्न भूमिका निभा रहे हैं।"
Love & War: प्रेम कहानी में युद्ध का तड़का लगाएंगे भंसाली, आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म लव एंड वॉर का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed