50 Years Of Rajinikanth: 'सबका शुक्रिया, प्रशंसकों का आभार', सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर रजनीकांत का ट्वीट
आज साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के करियर को पचास साल पूरे हो चुके हैं। करियर की गोल्डन जुबली पर अनिभेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को धन्यवाद कहा है।
विस्तार
रजनीकांत ने 15 अगस्त को एक्स (ट्विटर अकाउंट) पर देशवासियों और अपने फैंस के नाम एक ट्वीट किया है। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही करियर के पचास साल पूरे पर अपने फैंस को धन्यवाद भी कहा। 14 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है।
रजनीकांत ने कई लोगों का आभार व्यक्त किया
अपने ट्वीट में रजनीकांत लिखते हैं, ‘सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे दोस्त और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री माननीय श्री एम. के., जिन्होंने फिल्म उद्योग में मेरे 50 वर्ष पूरे होने पर मुझे बधाई दी है। मैं स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी, भारतीय जनता पार्टी के नेता नैनार नागेंद्रन, मेरे दोस्त अन्नामलाई, शशिकला अम्मैय्यर, दिनाकरन, प्रेमलता अम्मैय्यर और कई अन्य राजनीतिक दोस्तों, कमल हासन, ममूटी, मोहनलाल, वैरामुथु, इलियाराजा सहित मेरे सभी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही मुझे जिंदा रखने वाले देवताओं (प्रशंसकों) का बहुत अधिक आभार व्यक्त करता हूं।’
Thank you 🙏🏻 pic.twitter.com/EnmbSLOEDN
— Rajinikanth (@rajinikanth) August 15, 2025
फिल्म 'कुली' के कलेक्शन ने किया हैरान
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। इसने दूसरे दिन भी 19.05 करोड़ रुपये (दोपहर तक का शुरुआती आंकड़ा) कमाए लिए हैं। पहले दिन भी इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। 'कुली' का कुल कलेक्शन भी 84.05 करोड़ हो चुका है।
मल्टीस्टारर है फिल्म 'कुली'
फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा भी उम्दा कलाकार नजर आए। बॉलीवुड से आमिर खान और साउथ फिल्मों से नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे पॉपुलर एक्टर ‘कुली’ में दमदार किरदारों में नजर आए हैं। नागार्जुन और आमिर खान के लुक और एक्टिंग की चर्चा इस फिल्म को लेकर काफी हो रही है। आमिर खान भी रजनीकांत के साथ अभिनय करके काफी खुश हैं। वह इस बात को अपने कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं।