Rajinikanth: ‘कुली’ के बंपर कलेक्शन के बाद रजनीकांत का वर्कआउट वीडियो वायरल, 74 की उम्र में डंबल्स उठाते दिखे
Rajinikanth Workout Viral Video: 14 अगस्त को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन छपरफाड़ कमाई की। इसी बीच रजनीकांत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करते नजर आए।
विस्तार
74 साल के रजनीकांत ने इस उम्र में भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखा है। वह अब भी फिल्मों में एक्शन करते हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘कुली’ में अपने एक्शन, एक्टिंग के यूनीक स्टाइल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रजनीकांत की फिटनेस इस उम्र में भी कमाल की है, इसका राज है कि वह खूब वर्कआउट करते हैं। उनका एक वर्कआउट वीडियो भी वायरल हो रहा है।
डंबल उठाते हुए नजर आए रजनीकांत
वायरल वीडियो में रजनीकांत अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ नजर आ रहे हैं। वह पहले डंबल्स उठाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद बाकी एक्सरसाइज भी करते हैं। वर्कआउट के बाद वह मुस्कुराते हुए वीडियो में दिखे। फिटनेस ट्रेनर के सामने वह अपनी मसल्स को दिखाते भी हैं।
Superstar #Rajinikanth unseen workout video! Efforts to stay fit at 74 🙌 #Cooliepic.twitter.com/60OIR8Vtc6
विज्ञापन विज्ञापन— George 🍿🎥 (@georgeviews) August 15, 2025
फिल्म ‘कुली’ ने किया छपरफाड़ कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही कमाल कर दिया। इसने छपरफाड़ कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन भी 9 करोड़ रुपये (दोपहर तक का शुरुआती आंकड़ा) की कमाई की है। ‘कुली’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 74.04 करोड़ रुपये हो चुका है।
करियर को भी पूरे हुए पचास साल
‘कुली’ की रिलीज के दिन ही रजनीकांत के सिनेमाई करियर को भी पचास साल पूरे हुए। इस मौके का जश्न भी उनके फैंस ने मनाया है। साथ ही कई कलाकारों ने भी रजनीकांत को करियर की गोल्डन जुबली पूरी होने पर बधाई दी है। साउथ के पॉपुलर एक्टर कमल हासन ने भी रजनीकांत की एक्टिंग जर्नी को सराहा और उनको बधाई दी है।