फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sohail khan spotted late night out with Mystery Girl after divorce with seema sajdeh

Sohail Khan: सीमा सजदेह से तलाक के बाद सोहेल की जिंदगी में प्यार की एंट्री? मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अभिनेत

Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST
सार

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने अपनी 24 साल की शादीशुदा जिंदगी को साल 2022 में खत्म कर दिया था। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी।

विज्ञापन
sohail khan spotted late night out with Mystery Girl after divorce with seema sajdeh
सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीती रात सोहेल खान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। पैपराजी के एक वीडियो में दिख रही मिस्ट्री गर्ल को फैंस सोहेल खान की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पैपराजी के इस वीडियो में सोहेल ब्लू टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मिस्ट्री गर्ल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

Hello Brother: तीनों खान भाई बने थे फिल्म का हिस्सा फिर भी रही फ्लॉप, सलीम खान ने अरबाज पर फोड़ा था ठीकरा
विज्ञापन


वर्ष 2022 में हुआ था सीमा से तलाक
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने अपनी 24 साल की शादीशुदा जिंदगी को साल 2022 में खत्म कर दिया था। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। अपने तलाक को लेकर पहली बार सीमा ने ही बात की थी। हालांकि, कपल के अलग होने की अफवाह काफी समय से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ananya Panday : अनन्या पांडे के बनाए व्यंजन खा कर चंकी पांडे ने पूछा मजेदार सवाल, तो अभिनेत्री ने मांग ली पगार

रिएलिटी शो में की थी खुलकर बात
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने कई वर्षों तक चली अफवाहों के बाद अचानक तलाक ले लिया था। खबरें आ रही थीं कि कपल काफी समय से अलग रह रहे थे। सीमा सजदेह ने अपने तलाक को लेकर एक रिएलिटी शो 'फैब्यूलेस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड व्हाइफ्स' में बात की थी। यहां उन्होंने बताया था कि वो और सोहेल खान अब साथ नहीं रहते हैं। सीमा ने एक पॉडकास्ट शो में भी तलाक को लेकर जिक्र किया था और कहा था, 'कुछ लोगों को लगता था कि हमारे बीच में कोई तीसरा था, लेकिन ऐसा नहीं है तलाक लेने का फैसला मेरा ही था। जब हम किसी ऐसे रिलेशनशिप में रहते हैं जहां लगातार लड़ाई हो रही हो तो इसका असर बच्चों पर साफ दिखाई देता है।' 
James Earl Jones Death: मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, गुम हुई डार्थ वाडर और मुफासा की आवाज

मई 2022 में हुआ था तलाक
साल 2022 में मुंबई के एक फैमली कोर्ट में सीमा और सोहेल को देखा गया था। जहां दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक की अर्जी दी थी। दोनों ने तलाक को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया था। दोनों ने तलाक के बाद भी एक दूसरे को लेकर कोई आलोचना नहीं की थी। आपको बता दें कि अपने तलाक के बाद भी सीमा और सोहेल अपने बेटे निर्वान और योहान की देखभाल साथ में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed