Hello Brother: तीनों खान भाई बने थे फिल्म का हिस्सा फिर भी रही फ्लॉप, सलीम खान ने अरबाज पर फोड़ा था ठीकरा
इसी फिल्म के जरिए सलमान खान ने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखे थे। उन्होंने फिल्म का 'चांदी की डाल' गाना गाया था। सलमान खान के पिता सलीम खान ने फिल्म 'हैलो ब्रदर' को एक पिक्चर से ज्यादा फैमिली एल्बम बताया था।
विस्तार
सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि पूरे खान परिवार में दर्शकों की खूब दिलचस्पी रहती है। दर्शकों के इसी प्यार को देखते हुए एक फिल्म बनाई गई। इसमें सलमान खान और अरबाज खान परदे पर नजर आए, जबकि सोहेल खान ने निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन, हैरानी की बात यह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म में रानी मुखर्जी भी नजर आई थीं। आज मंगलवार को इस फिल्म की रिलीज को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 10 सितंबर 1999 को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इसके दिलचस्प किस्से...
संजय दत्त निभाने वाले थे भूमिका
कहा जाता है कि इस फिल्म में अरबाज खान वाला किरदार संजय दत्त अदा करने वाले थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मना कर दिया था। फिल्म में अरबाज खान और रानी मुखर्जी अहम रोल में नजर आए थे। वहीं, सलमान खान भी फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन भी जुड़े। हालांकि, उन्होंने कोई किरदार अदा नहीं किया था, बल्कि बल्कि उन्होंने ये फिल्म नैरेट की थी।
Vikas Sethi Death: बेटे को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोई मां, सिहर उठे लोग, वीडियो वायरल
सलमान खान ने किया था सिंगिंग डेब्यू
इसी फिल्म के जरिए सलमान खान ने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखे थे। उन्होंने फिल्म का 'चांदी की डाल' गाना गाया था। सलमान खान के पिता सलीम खान ने फिल्म 'हैलो ब्रदर' को एक पिक्चर से ज्यादा फैमिली एल्बम बताया था। हालांकि, फिल्म फिर भी नहीं चली इसके लिए उन्होंने अरबाज खान को जिम्मेदार ठहराया। सलीम खान एक बार सलमान और अरबाज के साथ कपिल शर्मा के शो पर आए थे। इस दौरान जब ‘हैलो ब्रदर’ के फ्लॉप होने का जिक्र हुआ तो उन्होंने कहा था कि सलमान के किरदार को फिल्म में मार दिया गया था और फिर वह भूत बनकर दिख रहा था। यही बात शायद दर्शकों को समझ नहीं आई, क्योंकि वे सलमान से प्यार करते हैं।
Vijay Son: पहली फिल्म में इस अभिनेता को निर्देशित करेंगे विजय के बेटे जेसन संजय! अब शूटिंग शुरू होने का इंतजार
यह प्रयोग होता तो हिट होती फिल्म
सलीम खान ने आगे कहा था कि अगर इस फिल्म में किरदारों की अदला बदली हो जाती तो शायद ज्यादा बेहतर होता। सलमान वाला किरदार यदि अरबाज करते तो दर्शक इसे आसानी से स्वीकार कर लेते। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'हैलो ब्रदर' फिल्म को करीब 9 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया था। इसका नेट कलेक्शन करीब 10.53 करोड़ रुपये रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी मुखर्जी ने तो 'हैलो ब्रदर' को अपने करियर की सबसे बेकार फिल्म तक कह डाला था।