Annabelle Doll: क्या वाकई म्यूजियम से गायब हुई एनाबेल डॉल? अब अधिकारियों ने दी सही जानकारी
Annabelle doll missing? सोशल मीडिया पर अफवाहें फैली हैं कि एनाबेल डॉल वॉरेंस ऑकल्ट म्यूजियम से गायब हो गई है। अब म्यूजियम के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है कि डॉल कहां है?
विस्तार
इन दिनों एनाबेल डॉल चर्चा में है। सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि वह म्यूजिम से गायब हो गई है। एनाबेल डॉल का जिक्र अकसर डरावनी कहानियों और फिल्मों में होता है। हाल ही में कई लोगों ने दावा किया कि लुइसियाना के एक म्यूजियम से डॉल गायब हो गई है। यह अफवाह लुइसियाना के व्हाइट कैसल में नॉटोवे प्लांटेशन में आग लगने के कुछ ही दिनों बाद आई।
कहां रखी है एनाबेल डॉल?
दरअसल एनाबेले डॉल कनेक्टीकट के वॉरेंस ऑकल्ट म्यूजियम में रखी एक रैग्गी एन डॉल है। यह अमेरिका भर में मशहूर है। इसे दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। लुइसियाना के स्थानीय लोगों ने कहा कि वे टूर पर आए थे। इस दौरान डॉल को नहीं देख पाए। इसके बाद उन्हें लगा कि यह डॉल गायब हो गई है।
BREAKING:⁰The infamous haunted doll Annabelle — yes, the one locked in the Warren Occult Museum — has reportedly gone missing.
— SuzanJ (@shadowJ47) May 24, 2025
No confirmation if it was stolen or just vanished...⁰But it’s GONE.⁰And no one is talking.
This isn't just about a horror movie.⁰The real Annabelle… pic.twitter.com/M9CdJeMRRM
सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
इस बारे में एक्स पर एक यूजर ने लिखा 'डॉल एनाबेल, जो वॉरेन ऑकल्ट म्यूजियम में बंद थी वह कथित तौर पर गायब हो गई है। इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह चोरी हो गई या बस गायब हो गई थी।'
इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'क्या एनाबेले डॉल गायब है? उसे किसने खो दिया? मैं पहले से ही सो नहीं पा रहा था।'
यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: आलिया-ऐश्वर्या की साड़ी से लेकर जान्हवी के रेट्रो लुक तक, यहां देखें कान 2025 के वायरल लुक
गायब नहीं हुई डॉल
हालांकि एनाबेल डॉल गायब होने की अफवाह जल्द ही झूठी साबित हुई। पैरानॉर्मल रिसर्च ग्रुप एनईएपीआर के डैन रिवेरा ने वॉरेंस ऑकल्ट म्यूजियम के अंदर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एनाबेल डॉल को दिखाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में लगी आग का डॉल का कोई संबंध नहीं है। एनाबेल डॉल आग और सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर संग्रहालय में रखी है।
क्या है एनाबेल डॉल की कहानी?
आपको बता दें कि एनाबेल डॉल की कहानी 1970 के दशक में शुरू हुई। उस वक्त पैरानॉर्मल जांचकर्ता एड और लोरेन वॉरेन ने कहा था कि डॉल में एक आत्मा का वास है। तब से, एनाबेल डरावनी वस्तुओं में से एक बन गई। इस पर फिल्में और कहानियां बनाई गईं। हालांकि, असली एनाबेल डॉल एक साधारण डॉल है जिसे संग्रहालय में रखा गया है।