फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Ed Sheeran Shared BTS Video Of Sapphire Song

Ed Sheeran: एड शीरन ने ‘सफायर’ सॉन्ग का बीटीएस वीडियो किया साझा, भारत को लेकर कही ये बात

Tue, 17 Jun 2025 10:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:28 PM IST
सार

हाल ही में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन और सिंगर अरिजीत सिंह का साथ में एक गाना ‘सफायर’ रिलीज हुआ। इस गाने को इंडियन म्यूजिक लवर्स ने खूब पसंद किया। अब इस गाने का बीटीएस वीडियो एड शीरन ने साझा किया है। इसमें वह भारत के बारे में एक खास बात कहते नजर आए। 
 

विज्ञापन
Singer Ed Sheeran Shared BTS Video Of Sapphire Song
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम@teddysphotos

विस्तार

पिछले दिनों रिलीज हुए गाने ‘सफायर’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इस गाने में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन, बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और एक्टर शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने के वीडियो को भारत में ही फिल्माया गया। इस वीडियो में भारत की, यहां के लोगों की एक शानदार झलक मिलती है। गाने के वीडियो की मेकिंग के बारे में हाल ही में एड शीरन ने कई बातें साझा की। इससे जुड़ा एक बीटीएस वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। 

विज्ञापन


बीटीएस वीडियो के साथ लिखा खास कैप्शन 
एड शीरन ने ‘सफायर’ सॉन्ग का जो बीटीएस वीडियो साझा किया है, उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखते हैं, ‘सफायर वीडियो का एक-एक शॉट को लेने के लिए हमें क्या करना पड़ा। हमने पूरे वीडियो को 3 सप्ताह में फिल्माया, जो हिस्ट्री में मेरा सबसे लंबा वीडियो शूट होना चाहिए। लेकिन यह देखने लायक वीडियो था। आई लव यू इंडिया। आप पूरा वीडियो YouTube पर देख सकते हैं।’  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

 

Singer Ed Sheeran Shared BTS Video Of Sapphire Song
एड शीरन का सफायर सॉन्ग - फोटो : Youtube@EdSheeran
सफायर गाने में क्या खास है
सफायर सॉन्ग की शूटिंग तब हुई, जब एड शीरन भारत में म्यूजिट टूर पर थे। इस गाने में भारत का कल्चर, खूबसूरती बहुत ही अच्छे से दिखाई गई है। सफायर सॉन्ग में एड शीरन, इंडिया की गलियों में घूमते नजर आए, कहीं वह फुटबॉल खेल रहे हैं, कभी वह हिस्टोरिकल जगहों को देख रहे हैं। इस गाने में अरिजीत की आवाज भी है, वह भी वीडियो में नजर आते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की झलक भी गाने में दिखती है। इन बातों के काण ही एड शीरन के भारतीय फैंस सफायर सॉन्ग के दीवाने हो गए। 

ये खबर भी पढ़ें: Ed Sheeran: ‘सफायर' में एड शीरन ने पंजाबी में गाया गाना, शाहरुख-अरिजीत की झलक देख फैंस बोले- यही तो चाहिए था 

एड शीरन के कॉन्सर्ट के भारतीय हैं दीवाने 
जब-जब एड शीरन भारत में कोई म्यूजिक कॉन्सर्ट करते हैं तो हजारों की संख्या में लोग आते हैं। कुछ महीने पहले भी एड शीरन ने भारत के कई राज्यों में म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed