Shane Nigam: केरल फिल्म इंडस्ट्री से बैन होने के बाद शैन का पलटवार, कहा- लीड रोल का झांसा देकर गुमराह किया
हाल ही में, फिल्म एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ केरला, ऐसोसिएशन मलयालम मूवी आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की बैठक के बाद इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शेन निगम और श्रीनाथ भासी को बैन कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री का नाम आज दुनियाभर में छाया हुआ है। वर्तमान समय में केरल फिल्म इंडस्ट्री का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में, फिल्म एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ केरला, ऐसोसिएशन मलयालम मूवी आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की बैठक के बाद इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शेन निगम और श्रीनाथ भासी को बैन कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
शेन निगम ने दिया रिएक्शन
दरअसल, फिल्म निर्माताओं ने इन दोनों सुपरस्टार्स पर अनुशासनहीनता के साथ कई और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले को लेकर अभिनेता शेन निगम की ओर से रिएक्शन सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता शेन निगम ने फिल्म 'आरडीएक्स' की निर्माता सोफिया पॉल को एक लेटर लिखा है , जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में अभिनेता ने लिखा है, 'मैं सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि जिस फिल्म में मुझे बतौर लीड एक्टर साइन किया है, उसको लेकर मेरे मन में कई सवाल पैदा हो रहे हैं।
Azamgarh Review: शॉर्ट फिल्म को फीचर फिल्म बनाने का इनामी नुस्खा, साथ ही 10 साल पुराने पंकज त्रिपाठी बोनस में
शूटिंग के दौरान भूमिका का हुआ अंदाजा
अभिनेता ने आगे कहा, फिल्म साइन करने से पहले उसके कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार मुझे यह सूचना दी गई थी कि मुझे दो अन्य लोगों के साथ लीड रोल में लिया गया है। यही नहीं, इस फिल्म में मुझे रॉबर्ट का रोल दिया गया था, लेकिन जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो मुझे ऐसा अंदाजा हुआ कि जो भूमिका मुझे दी गई है, वह इतनी महत्वपूर्ण नहीं है। इस वातावरण ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया था।
फिल्म का लीड कैरेक्टर में होना चाहिए मेरा किरदार
यही नहीं, आगे शेन निगम ने अपनी बात और शर्तों को रखते हुए कहा, 'फिल्म निर्माताओं की ओर से मुझ से यह वादा किया गया था की मैं फिल्म में लीड रोल प्ले करूंगा और रॉबर्ट वाला किरदार फिल्म का लीड कैरेक्टर है। मेरा आपसे निवेदन है कि फिल्म की मार्केटिंग, ब्रांडिंग और प्रमोशन के दौरान मेरे रोल को महत्व दें। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेरे कैरेक्टर को काफी महत्व दिया जाना चाहिए तो वह लोगों की नजर में आसानी से आए जाए।'