फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shailene Woodley and Lucas Bravo quietly ended their breezy Parisian romance Know Details

Shailene Woodley-Lucas Bravo: जुदा हुईं शैलेन वूडली और लुकास ब्रावो की राहें, सोशल मीडिया से हटाईं तस्वीरें

Tue, 16 Sep 2025 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Sep 2025 05:53 PM IST
सार

Shailene Woodley-Lucas Bravo Breakup: अमेरिकी अभिनेत्री शैलेन वूडली और फ्रांसीसी अभिनेता लुकास ब्रावो की राहें जुदा हो गई हैं। सोशल मीडिया से दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें हटा ली हैं।

विज्ञापन
Shailene Woodley and Lucas Bravo quietly ended their breezy Parisian romance Know Details
Lucas Bravo-Shailene Woodley - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते काफी वक्त से अमेरिकी अभिनेत्री शैलेन वूडली और फ्रांसीसी अभिनेता लुकास ब्रावो अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अपनी पब्लिक अपीयरेंस के कुछ ही महीनों बाद लुकास और शैलेन के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से हटाईं तस्वीरें
शैलेन वूडली और लुकास ब्रावो ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे के साथ की यादें पूरी तरह से हटा दी हैं। दोनों सितारों को इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया था और अब दोनों के अलग होने की खबरें हैं। हालांकि, लुकास और शैलेने की तरफ से ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Armani beauty (@armanibeauty)


विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में पेरिस में साथ आए थे नजर
शैलेन और लुकास ब्रावो ने कथित तौर पर चुपचाप अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। शैलेन और लुकास को मार्च 2025 में पेरिस में पहली बार साथ देखा गया था। इसके बाद इस साल अप्रैल में दोनों सार्वजनिक रूप से सामने आए। सोशल मीडिया से दोनों ने वे सारी पोस्ट हटा ली हैं, जिनमें दोनों साथ नजर आए। इससे इनके ब्रेकअप की बात को और हवा मिली है।

Rise and Fall: चहल की एक्स वाइफ संग ठुमके लगाते दिखे पवन सिंह, भोजपुरी स्टार ने धनश्री संग खुलेआम किया फ्लर्ट

विज्ञापन

अगस्त में आखिरी बार साथ आए नजर
रिलेशनशिप में रहते हुए शैलेन और ब्रावो ने अपने प्यार की झलकियां ऑनलाइन सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें स्लैब सिटी, कैलिफोर्निया की ट्रिप और स्टार वार्स दिवस पर डिज्नीलैंड के स्टार वार्स गैलेक्सीज एज में एक रोमांचक सैर शामिल थी। मगर, दोनों ने जनवरी से अगस्त तक की वे सभी तस्वीरें और पोस्ट हटा लिए हैं। इन दोनों को आखिरी बार अगस्त में 'एमिली इन पेरिस' के पेरिस सेट पर साथ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed