Rise and Fall: चहल की एक्स वाइफ संग ठुमके लगाते दिखे पवन सिंह, भोजपुरी स्टार ने धनश्री संग खुलेआम किया फ्लर्ट
Pawan Singh Flirting With Dhanashree Verma: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों शो 'राइज एंड फॉल' से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। नए प्रोमो में पवन सिंह धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कई कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस और गेम स्ट्रेटजी से चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह। शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, इस बार वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि डांसर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा से उनकी बढ़ती नजदीकियां हैं।
मेकर्स ने शेयर किया नया प्रोमो
मेकर्स की ओर से शेयर किए गए एक प्रोमो में पवन सिंह धनश्री के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री के साथ पवन सिंह मजेदार बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। नए प्रोमो में पवन सिंह धनश्री से कह रहे हैं कि उन्हें बिंदी भी लगानी चाहिए। पवन की इस बात पर धनश्री स्माइल करती हुए नजर आईं।
विज्ञापन विज्ञापन
अक्सर धनश्री से फ्लर्ट करते दिखते हैं पवन
शो के एपिसोड्स में अक्सर देखा गया है कि पवन सिंह धनश्री वर्मा से बातचीत करते हुए उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी वो उनकी आवाज की तुलना अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से कर बैठते हैं तो कभी उनकी खूबसूरती का जिक्र कर डालते हैं। कई बार तो दर्शकों ने उन्हें धनश्री के साथ डांस करते हुए भी देखा है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में पवन सिंह ने धनश्री के साथ ठुमके भी लगाए। सभी कंटेस्टेंट्स ने पवन के फेमस गानों पर डांस किया।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: Nagarjuna: नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उनसे पहली मुलाकात का किस्सा
धनश्री लगातार बना रहीं दूरी
धनश्री वर्मा हालांकि इन बढ़ती नजदीकियों से सहज महसूस नहीं कर रही हैं। शो में ही एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट अरबाज पटेल ने धनश्री को साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि वो पवन सिंह से दूरी बनाए रखें। इस पर धनश्री ने जवाब दिया कि वो पहले से ही कोशिश कर रही हैं कि पवन से थोड़ा दूर रहें, क्योंकि उनका लगातार फ्लर्ट करना उन्हें असहज कर देता है। उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह के नेचर को समझ पाना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है।
रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलासा
बता दें धनश्री वर्मा का हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ है। फिलहाल धनश्री सिंगल हैं। वहीं पवन सिंह ने शो में खुद स्वीकार किया था कि उनकी दूसरी शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि मामला तलाक तक पहुंच चुका है और जल्द ही उनकी शादी भी कानूनी तौर पर खत्म हो सकती है।