फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh Khan lookalike have no money during pandemic salman khan sent groceries and money

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के हमशक्ल के लिए फरिश्ता बने थे सलमान खान, भेजे थे राशन और पैसे

Sat, 08 Jun 2024 09:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 08 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

शाहरुख खान के हमशक्ल और कई फिल्मों में उनके बॉडी डबल का किरदार निभाने वाले रिजवान खान ने महामारी के  अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी।
 

विज्ञापन
Shahrukh Khan lookalike have no money during pandemic salman khan sent groceries and money
शाहरुख खान के हमशक्ल रिजवान - फोटो : इंस्टाग्राम @imsrkdon2

विस्तार

शाहरुख खान के हमशक्ल और कई फिल्मों में उनके बॉडी डबल का किरदार निभाने वाले रिजवान खान ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और शाहरुख के साथ किए काम को याद किया। उन्होंने साझा किया कि कैसे खराब आर्थिक हालत के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक साक्षात्कार में साझा किया कि कोविड महामारी के दौरान आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मुसीबत की घड़ी में सलमान खान ने उनकी और उनके जैसे कई सितारों के हमशक्लों की मदद की। 
विज्ञापन


सलमान खान ने भेजा राशन
साक्षात्कार के दौरान रिजवान ने कहा, ‘महामारी के दौरान हालात बहुत खराब हो गए थे। मुझे अपना सामान तक बेचना पड़ा, क्योंकि मेरे पास खाने के लिए पैसे नहीं थे। उस समय मेरी पत्नी गर्भवती थी और मेरे पास कोई काम नहीं था। हमारे पास सेलिब्रिटी के जैसे दिखने वालों का एक यूनियन है, जिसके माध्यम से सलमान खान ने प्रत्येक सदस्य को राशन के साथ 2,500 रुपये भेजे थे।’ उन्होंने आगे कहा कि भगवान की कृपा से उनके पास अब 2 बीएचके का घर है और महामारी के दौरान जो कुछ भी उन्होंने बेचा था उसे फिर से खरीद लिया है।
विज्ञापन

Sarphira Song Out: 'सरफिरा' गाने में दिखा 'चंदू चैंपियन' का समर्पण, ट्रैक ने भरा दर्शकों में जोश
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख के साथ कई फिल्मों में किया है काम
रिजवान ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह सड़क किनारे स्टॉल पर काम किया करते थे। मुंबई आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। रिजवान को ‘मोहब्बतें’ और ‘चक दे! इंडिया’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के बॉडी डबल के तौर पर काम मिला और उन्होंने विज्ञापनों में भी शाहरुख के साथ काम किया। रिजवान ने बताया कि वह एक बार शाहरुख खान से मिल भी चुके हैं। उन्होंने 

बताया कि एक बार देर रात उनके पास फोन आया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ एक शूट करना है। यह सुनकर वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा, ‘मैं दंग रह गया, वे मुझे नाम से जानते हैं, मैंने उनके साथ बहुत सारे विज्ञापन किए हैं, उनके स्टाफ का हर सदस्य मुझे जानता है।’

शाहरुख के बॉडीगार्ड भी नहीं पहचान पाए
रिजवान ने ‘चके दे’ फिल्म का एक किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘कुछ शॉट्स जहां वह हॉकी सिखा रहे हैं वह मैं हूं। हमने कुर्ला स्पोर्ट्स क्लब में शूट किया था। मुझे याद है कि मुझे काम के लिए बुलाया गया था, और यह रमजान का समय था, इसलिए शाहरुख सर को थोड़ा देर से आना था। मैं पहले ही पहुंच गया था, जैसे ही मैं सेट की ओर बढ़ा, सभी बॉडीगार्ड मेरे पीछे लग गए क्योंकि उन्होंने मुझे शाहरुख सर समझ लिया था। मैंने उन सभी को अपने साथ चक्कर लगाने के लिए कहा।’
Paradise: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रसन्ना विथानगे की पैराडाइज, इंडियन टूरिस्ट की कहानी बताती है फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed