फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Reveals What He Did On Career Advice To Aryan And Suhana Khan Says I Do Not Tell Them Much

‘पापा की तो सुननी पड़ेगी क्योंकि वो शाहरुख खान हैं’, शाहरुख ने बताया आर्यन-सुहाना को देते हैं क्या सलाह?

Mon, 03 Nov 2025 11:54 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:54 AM IST
सार

Shah Rukh Khan On Aryan-Suhana: आर्यन और सुहाना अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि वो पिता से सलाह भी लेते होंगे। अब शाहरुख ने बताया कि वो आर्यन-सुहाना को सलाह देते हैं या नहीं…

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals What He Did On Career Advice To Aryan And Suhana Khan Says I Do Not Tell Them Much
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते रविवार 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेता को पूरी इंडस्ट्री ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं शाहरुख ने 'एसआरके डे' मनाने के लिए मुंबई में एक विशेष कार्यक्रम में प्रशंसकों के साथ मुलाकात की और अभिवादन किया। इस दौरान इवेंट में शाहरुख ने केक काटा, तस्वीरें खिंचवाईं और फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए। इस बीच एक फैन ने शाहरुख के बच्चों आर्यन और सुहाना को लेकर भी सवाल किया। साथ ही एक्टर से पूछा कि वो इन दोनों को क्या सलाह देना चाहेंगे? जानिए अभिनेता ने इसका क्या जवाब दिया।

विज्ञापन

मैं नहीं चाहता उन पर कोई बोझ हो
आर्यन खान और सुहाना खान अब दोनों ही पिता शाहरुख की तरह बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। फैन मीट के दौरान के एक प्रशंसक ने शाहरुख से आर्यन को दी एक सलाह के बारे में सवाल किया। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, ‘मैं उन्हें ज्यादा कुछ नहीं बताता, क्योंकि मुझे लगता है कि क्रिएटिव लोगों को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। मैं 35 साल से फिल्मों में काम कर रहा हूं, इसलिए मुझे पता है कि मेरे साथ बहुत सारा बोझ है। उनको ये लगे कि 'अरे यार, पापा की तो सुननी पड़ेगी क्योंकि वो शाहरुख खान हैं'। मैं नहीं चाहता कि उनके ऊपर भी ऐसा बोझ हो।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radio Nasha (@radionasha)


 

खुद अपने फैसले लेते हैं आर्यन-सुहाना
अभिनेता ने दोनों बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि सुहाना एक्टिंग में है और आर्यन राइटिंग और डायरेक्शन में है। लेकिन वे खुद ही सबकुछ कर लेते हैं। जब उन्हें जरूरत होती है, तो वे मुझसे पूछते हैं कि कोई चीज कैसी लग रही है। मैं उन्हें अपना नजरिया बताता हूं। कभी यह अच्छा होता है और कभी बुरा। लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि तुम वही करो जो तुम्हें करना है।

यह खबर भी पढ़ेंः Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर जमा फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख, देर शाम तक दीवानों को दे सकते हैं अपनी झलक

‘किंग’ से सामने आया शाहरुख का लुक
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर ‘किंग’ का टाइटल रिवील किया गया। साथ ही फिल्म से शाहरुख का लुक भी सामने आया है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान भी पापा शाहरुख के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत और रानी मुखर्जी समेत एक बड़ी कास्ट नजर आएगी। फिल्म अगले साल यानी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed