Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर जमा फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख, देर शाम तक दीवानों को दे सकते हैं अपनी झलक
Shahrukh Khan Reached Mumbai:: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें शाहरुख मुंबई पहुंच चुके हैं। देर शाम वह अपने फैंस से मिलने मन्नत भी आ सकते हैं। लेकिन फैंस किंग खान की एक झलक पाने को अभी से बेताब हैं और बड़ी संख्या में शाहरुख के घर मन्नत के बाहर आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करीबी लोगों के साथ वह बर्थ डे सेलिब्रेट कर चुके हैं। अब फैंस की बारी भी है। देर शाम को शाहरुख अपने फैंस मिलेंगे। इसी उम्मीद में कई फैंस उनके घर मन्नन के बाहर आ चुके हैं।
शाहरुख की गाड़ियों का काफिला दिखा
एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान से जुड़ी कार का काफिला नजर आया। आगे पुलिस कार चल रही है। पीछे कई और कारें नजर आईं। कुछ फैंस तो मन्नत की तरफ दौड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस मन्नत की तरफ दौड़ते दिखे
शाहरुख खान के घर मन्नत में रेनोवेशन चल रहा है। इसके बावजूद वह फैंस से मिलने आ सकते हैं। इस उम्मीद में शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो चुके हैं।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख को इस पेशे में लाना चाहती थीं उनकी मां, साथी अभिनेत्री ने बताई हैरान करने वाली कहानी
पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई
कुछ फैंस शाहरुख खान को देखने के लिए मन्नत के बाहर लगे पेड़ों पर चढ़ते दिखे। यह देखकर पुलिस ने कुछ फैंस को डंडे मारे और पेड़ से नीच उतरने को कहा। मन्नत के बाहर बहुत सारी भीड़ जमा है। यह देखते हुए पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
View this post on Instagram