{"_id":"67a71978a84deac15408e72e","slug":"salman-khan-scolds-his-nephew-arhaan-khan-on-his-podcast-for-not-fluent-in-hindi-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान को सलमान खान ने लगाई फटकार..आखिर क्यों नाराज हुए भाईजान?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान को सलमान खान ने लगाई फटकार..आखिर क्यों नाराज हुए भाईजान?
Sat, 08 Feb 2025 02:18 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:18 PM IST
सार
Salman kahan: हाल ही में सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अरहान खान और उनके दोस्तों को किसी बात पर जोर से डांट लगाई। आइए जानते हैं किस वजह से सलमान ने ऐसा किया?
विज्ञापन
अरहान खान और सलमान खान
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान का एक पॉडकास्ट चैनल है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ सेलेब्स का इंटरव्यू करते हैं। इस बार सलमान खान उनके पॉडकास्ट में बतौर मेहमान नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के किस्से शेयर किए। इसी बीच सलमान ने अरहान को किसी बात पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
जानिए क्यों नाराज हुए सलमान?
अरहान खान का यह पूरा पॉडकास्ट अंग्रेजी भाषा में है। अपनी जिंदगी के किस्से साझा करने के दौरान सलमान खान, अरहान और उनके दोस्तो से कहते हैं कि इस पूरी बातचीत को आप लोग हिंदी में करिए। तो अरहान हंसते हुए कहते हैं कि इन सबको हिंदी नहीं आती। अरहान खान का एक दोस्त कहता है- हिंदी बहुत खराब है हमारी।
विज्ञापन
इसके जवाब में सलमान मजाक में कहते हैं कि आप लोग अब हिंदी में बात करिए, जो गलत होगा मैं सही कर दूंगा। उनके जवाब में अरहान खान हंसते हुए कहते हैं कि उन्हें हिंदी की क्लास मिल रही, अब आपको भाषा को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
इस बात पर सलमान उन्हें फटकारते हैं, आपको शर्म आनी चाहिए कि आप लोगों को हिंदी नहीं आती, आप हिंदी जानने वाले दर्शकों का ध्यान नहीं रख रहे हैं, बल्कि यह सब आप अपने लिए कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: बिग बी के नाती अगस्त्य के साथ डेब्यू करेंगी राजेश खन्ना की पोती नाओमिका!
करियर का पाठ भी पढ़ाते हैं सलमान
आगे इस बातचीत में सलमान अपने अनुभवों को शेयर करते हुए भतीजे अरहान खान और उनके दोस्तों को करियर की चुनौतियों और विकल्पों की भी सीख देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'जाने का वक्त हुआ', शहंशाह ने किया ऐसा पोस्ट कि उड़ी फैंस की नींद, पूछा- 'क्या हुआ बिग बी'?
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड के भाईजान के रूप में पहचाने जाने वाले सलमान खान ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें इनकी पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी। साल 2025 में सलमान खान की फिल्म 'सिंकदर' रिलीज होगी, जिसमें सलमान के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।