Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan shares Cryptic Post On social media says time to go fans Worried and concerned

Amitabh Bachchan: 'जाने का वक्त हुआ', शहंशाह ने किया ऐसा पोस्ट कि उड़ी फैंस की नींद, पूछा- 'क्या हुआ बिग बी'?

Sat, 08 Feb 2025 02:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Feb 2025 02:00 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी वे यहां साझा करते हैं। मगर, हाल ही में उन्होंने ऐसा पोस्ट किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares Cryptic Post On social media says time to go fans Worried and concerned
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनिया दीवानी है। हर इतवार उनके घर फैंस का सैलाब उमड़ता है। सोशल मीडिया पर भी बिग बी की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। उनके पोस्ट वायरल होने में पल भर लगता है। यूं तो अभिनेता के अधिकांश पोस्ट मजेदार होते हैं, मगर हाल ही में उन्होंने ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है कि फैंस चिंता में पड़ गए हैं। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि क्या बिग बी अभिनय की दुनिया छोड़ रहे हैं?

विज्ञापन


Naga Chaitanya: मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है? सामंथा के साथ तलाक पर बोले नागा चैतन्य

विज्ञापन
Trending Videos

क्रिप्टिक पोस्ट का क्या मतलब?
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जाने का समय हुआ...'। अमिताभ बच्चन के इस क्रिप्टिक पोस्ट का उनके प्रशंसक मतलब जानना चाह रहे हैं कि बिग बी कहना क्या चाह रहे हैं। इसी सिलसिले में फैंस तमाम कयास लगा रहे हैं और कमेंट बॉक्स में सवालों की झड़ी लग गई है।

विज्ञापन

फैंस ने जताई चिंता, पूछा- रिटायरमेंट लेने का प्लान तो नहीं?
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या बिग बी किसी अहम फैसले की ओर संकेत कर रहे हैं? कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि क्या एक थकान भरे दिन के बाद उन्होंने फैंस से विदा लेते हुए ऐसा कहा है? यह उनके गुडनाइट बोलने का तरीका है! वहीं, कुछ फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या बिग बी का इरादा अब अभिनय की दुनिया से विदा लेने का है? वे रिटायरमेंट का संकेत तो नहीं दे रहे हैं! फिलहाल इस पोस्ट का मतलब जानने के लिए फैंस को बिग बी के अगले ट्वीट का इंतजार है।

Salman Khan: मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान को सलमान खान ने लगाई फटकार..आखिर क्यों नाराज हुए सलमान खान?

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ रहे यूजर्स
वहीं कुछ यूजर्स बिग बी के इस पोस्ट को आज आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। यूजर्स बिग बी के इस पोस्ट को चुनावी नतीजों से जोड़कर देखते हुए लिख रहे हैं, '#AAP ने कहा और हमने सुना बच्चन सर'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed