फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan reaction on career rumours bigg boss 19 shehnaz gill brother wild card entry

Bigg Boss 19: ‘कौन सा करियर खाया मैंने?', बिग बॉस 19 में सलमान खान ने आरोपों पर दी सफाई

Mon, 08 Sep 2025 02:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 08 Sep 2025 02:34 PM IST
सार

Salman Khan in Bigg Boss 19: सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में अपने ऊपर लगने वाले करियर बर्बाद करने वाले आरोपों का जिक्र करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
salman khan reaction on career rumours bigg boss 19 shehnaz gill brother wild card entry
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने शो बिग बॉस 19 को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान हर हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते दिखाई देते हैं। इस बीच शो के एक हालिया एपिसोड में सलमान खान ने उन आरोपों का जिक्र किया, जो अक्सर उन पर लगते हैं। वर्षों से सलमान पर आरोप लगाया जाता रहा है कि उन्होंने कई लोगों के करियर खत्म किए हैं।
विज्ञापन


शहनाज गिल के सामने दी सफाई
इस एपिसोड में अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल गेस्ट के तौर पर नजर आईं। शहनाज ने अपने भाई शहबाज बदेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री के मौके पर सलमान से कहा कि वह उनके करियर को संवारने में मदद करें, जैसे उन्होंने उनकी मदद की थी। इस पर सलमान मुस्कुराते हुए बोले कि करियर बनाना या बिगाड़ना उनके हाथ में नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)




ये खबर भी पढ़ें: Krrish 4: ऋतिक रोशन करेंगे निर्देशन, कब तक होगी रिलीज? राकेश रोशन ने 'क्रिश 4' पर दिया बड़ा अपडेट

करियर बर्बाद करने के आरोपों पर सफाई
सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि किसी का करियर बनाने वाला असली शक्ति तो ऊपरवाले के पास है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोग अक्सर यह भी कहते हैं कि उन्होंने करियर डुबोए हैं, लेकिन सच यह है कि ऐसा करना उनके हाथ में कभी नहीं रहा। सलमान ने तंज भरे अंदाज में कहा- 'कौन सा करियर खाया मैंने? अगर कभी खाऊंगा तो खुद का करियर खाऊंगा।'

शहनाज और सलमान की बॉन्डिंग
बता दें शहनाज गिल और सलमान खान का रिश्ता बिग बॉस 13 से जुड़ा है, जब शहनाज इस शो का हिस्सा थीं। सलमान ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया और इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका दिया। इसी वजह से जब शहनाज ने अपने भाई शहबाज के लिए सलमान से मदद की गुजारिश की, तो वह भावुक होकर बोलीं कि सलमान ने उनके जैसे कई लोगों का करियर संवारने में भूमिका निभाई है।

सलमान के फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह एपिसोड छा गया। फैंस ने सलमान की साफगोई और मजाकिया लहजे की खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि सलमान ऐसे ही बेबाकी से सबको जवाब देते हैं और यही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। वहीं कुछ ने कहा कि सलमान का यह जवाब उन तमाम अफवाहों के लिए करारा जवाब है, जिनमें उन्हें बेवजह निशाना बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed