फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli

Salman Khan: कटरीना से लेकर गोविंदा तक, इन कलाकारों के करियर को सलमान खान ने दी उड़ान, एहसानमंद हैं सितारे

Wed, 26 Mar 2025 07:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Mar 2025 07:38 PM IST
सार

Salman Khan Helps Actor: सलमान खान ने कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के करियर को फिर से बूस्ट किया है। ये लोग सलमान खान का आज भी एहसान मानते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli
सुनील शेट्टी कटरीना गोविंदा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंकदर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। सलमान खान ऐसे एक्टर हैं जिनका बॉलीवुड में रुतबा है। उन्होंने बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों के करियर को नई उड़ान दी है। आज हम इन्हीं कलाकारों के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ आज बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं। उनकी शादी विक्की कौशल से हुई है। कटरीना ने बॉलीवुड को 'भारत', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर थ्री' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। कटरीना ने अपने शुरुआती दिनों में बूम और सरकार जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान 'मैंने प्यार क्यूं किया' फिल्म से मिली। खबरें हैं कि सलमान खान ने इस फिल्म में कटरीना को काम दिलाया था। कटरीना खुद इस बात को मानती हैं कि सलमान के साथ उनकी फिल्म यादगार है।
Virat Kohli: विराट कोहली से हूबहू मिलती है इस अभिनेता की शक्ल, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli
गोविंदा - फोटो : यूट्यूब
गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा काफी पापुलर थे। उन्होंने कॉमेडी और रोमांस वाली फिल्में कीं। उन्होंने बॉलीवुड को 'आदमी खिलौना है', 'राजा बाबू' और 'दुलारा' जैसी फिल्में दीं। लेकिन एक वक्त था जब गोविंदा के करियर में डाउनफाल आया। इस वक्त सलमान खान ने गोविंदा को 'पार्टनर' फिल्म में काम दिलाया। इस फिल्म से गोविंदा फिर से लाइमलाइट में आए। गोविंदा और सलमान अच्छे दोस्त हैं।
Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘जया बच्चन होतीं तो..’
 
विज्ञापन

Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli
बॉबी देओल ने निभाया था एनिमल में अबरार का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने 'धरम वीर' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को 'वादा रहा', 'दोस्ती' और 'बरसात' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। साल 2017 के आस-पास बॉबी देओल के करियर में डाउनफाल आया। इसके बाद सलमान खान ने उनकी मदद की। बॉबी देओल खुद मानते हैं कि सलमान खान ने उन्हें 'रेस 3' में काम दिलाने में मदद की। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं।

Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli
अरमान कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम @ armaankohliofficial
अरमान कोहली
अरमान कोहली ने बॉलीवुड की कई फिल्में की हैं, जिसमें 'औलाद के दुश्मन', 'जानी दुश्मन' और 'एलओसी' शामिल है। लेकिन साल 2015 के आस-पास उनके करियर में गिरावट आई। इसके बाद वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 7' में नजर आए। फिर वह सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आए। इसके बाद उन्हें साजिद नाडियाडवाला के प्रोजेक्ट में काम मिला। अरमान ने खुद कहा कि वह सलमान खान के एहसानमंद हैं। 

Salman Khan Boost To Careers of These Actors Katrina Kaif Suniel Shetty Bobby Deol Govinda Armaan Kohli
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को 'धड़कन', 'दे दना दन'  और 'कैश' जैसी फिल्में दीं। एक वक्त ऐसा आया जब सुनील शेट्टी के करियर को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खबरें हैं कि सलमान खान ने सुनील शेट्टी को 'जय हो' फिल्म में काम दिलाकर उनके करियर को नई उड़ान दी। हालांकि इसकी पुख्ता खबरें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed