Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘जया बच्चन होतीं तो..’
Aishwarya Rai Bachchan Car Accident: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
कार में टक्कर लगने के बाद ऐश्वर्या राय के घर पर लगे बाउंसर बाहर आए, उन्होंने बस ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बस ड्राइवर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मामले को सुलझाया। बाउंसर ने अपनी गलती मानते हुए ड्राइवर से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया। बस वहां से रवाना हो गई। इसम मामले में कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है।
वायरल हो रहा एक्सीडेंट का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पैपराजी 'वरिंदर चावला' के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कार को बस ने टक्कर मार दी है। दावा है कि यह कार ऐश्वर्या राय बच्चन की है। कार को जिस बस ने टक्कर मारी है वह एमएसआरसीटीसी की है। टक्कर लगने के बाद कार को वहां से रवाना कर दिया गया।
Sonu Sood Wife Health Update: ‘दुआओं में बड़ी ताकत होती है’, सोनू सूद ने बताया अब कैसी है पत्नी की हालत
वायरल हो रहे वीडियो पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'बस में सब अच्छे हैं ना?' एक दूसरे यूजर ने लिखा है क्या वह सही सलामत हैं? एक और यूजर ने लिखा है क्या ये जया बच्चन की कार है? अगर वो होती तो बताती। एक यूजर ने लिखा है कि 'इन बस वालों को सबक सिखाने की जरूरत है।'
आपको बता दें कि अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का बीते सोमवार की रात को भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, वो खतरे से बाहर हैं। अब अभिनेता सोनू सूद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी की सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा 'दुआ में बड़ी ताकत होती है और हमने यह एक बार फिर महसूस किया है। आपकी प्रार्थनाओं और संदेशों के लिए बहुत-बहुत आभार। हम आपके समर्थन की वास्तव में सराहना करते हैं। सोनाली और परिवार के बाकी दोनों सदस्य अच्छे से ठीक हो रहे हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।'