Virat Kohli: विराट कोहली से हूबहू मिलती है इस अभिनेता की शक्ल, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
Virat Kohli Lookalike: एक अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी शक्ल विराट कोहली से हूबहू लग रही है। यह तस्वीर फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तुर्की अभिनेता चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी शक्ल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इतनी मिलती है कि फैंस हैरान हैं। तुर्की सीरीज 'डिरिलिस: एर्टुगरुल' में नजर आने वाले अभिनेता कैविट सेटिन गनर की तस्वीर वायरल हो रही है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि विराट अब क्रिकेट छोड़कर एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं।
सोमवार को एक रेडिट यूजर ने डिरिलिस: एर्टुगरुल' का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कैविट सेटिन गनर दिख रहे थे। इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा, "अनुष्का शर्मा के पति का टीवी शो डेब्यू!" फोटो देखते ही लोगों को लगा कि यह विराट कोहली ही हैं। फिर क्या था, यह तस्वीर इतनी वायरल हुई कि फैंस के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘जया बच्चन होतीं तो..
एक यूजर ने लिखा, "मजेदार बात ये है कि अनुष्का इसे फिर भी नहीं पहचान पाएंगी, क्योंकि 'रब ने बना दी जोड़ी' में भी ऐसा ही हुआ था।" दूसरे ने कहा, "कोई मत कहना कि ये विराट नहीं, कोई और है। वाह, क्या समानता है!" तीसरे यूजर ने तो कैविट को "तुर्की का कोहली" नाम दे दिया।
कैविट सेटिन गनर एक तुर्की अभिनेता हैं, जो मशहूर सीरीज 'डिरिलिस: एर्टुगरुल' में नजर आए थे। यह एक ऐतिहासिक और एडवेंचर ड्रामा है, जिसे मेहमत बोजडैग ने बनाया है। सीरीज में मुख्य किरदार एर्टुगरुल बे के रूप में एंगिन अल्तान दुज्याटन नजर आए थे, जबकि इसमें कैविट का भी एक अहम किरदार में हैं। उनके साथ कान तसानेर और हुल्या डार्कन भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं।
यह सीरीज 13वीं सदी की कहानी पर बनी है। यह एर्टुगरुल की जिंदगी को दिखाती है। एर्टुगरुल उस्मान प्रथम के पिता थे, जिन्होंने ओटोमन साम्राज्य की नींव रखी। 2014 में शुरू हुई यह सीरीज 2019 तक चली और इसके पांच सीजन आए। दुनियाभर में इसे खूब पसंद किया गया। भारत में भी इसके फैंस की कमी नहीं है।