फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Robert Benton passes away at age of 92 known for Oscar-winning filmmaker Kramer vs Krame

Robert Benton Death: ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबर्ट बेंटन का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Wed, 14 May 2025 11:43 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 14 May 2025 11:43 AM IST
सार

Robert Benton Passes Away: ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबर्ट बेंटन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

विज्ञापन
Robert Benton passes away at age of 92 known for Oscar-winning filmmaker Kramer vs Krame
रॉबर्ट बेंटन - फोटो : एक्स

विस्तार

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबर्ट बेंटन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ और ‘प्लेसेस इन द हार्ट’ जैसी फिल्मों के लिए लेखक-निर्देशक रूप में काम किया।
विज्ञापन


बेटे ने दी निधन की जानकारी
दिग्गज फिल्म निर्माता के बेटे जॉन बेंटन ने उनके निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हो गया। दिग्गज के निधन से परिवार और करीबियों सहित पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है और सिनेमा को दिए उनके योगदान को याद किया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Akhil Marar: राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने पर मलयालम टीवी स्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जीते तीन ऑस्कर
निर्माता रॉबर्ट बेंटन ने अपने करियर में शानदार काम किया। उन्होंने छह ऑस्कर नामांकन प्राप्त किए। छह में से तीन बार उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता, जिसमें ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ लिखने और निर्देशित करने के लिए और प्लेसेस इन द हार्ट लिखने के लिए प्राप्त किया। अभिनेताओं ने उन्हें भरोसेमंद निर्माता के रूप में सराहा। ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित पांच अकादमी पुरस्कार मिले थे।


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: मंच पर भावुक हुए रॉबर्ट डी नीरो, टैरेंटिनो ने किया माइक ड्रॉप, 78वें कान समारोह के यादगार पल

बचपन में  इस बीमारी के हए शिकार
निर्माता रॉबर्ट बेंटन बचपन में डिस्लेक्सिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिसके कारण वह एक बार में कुछ पन्नों से ज्यादा नहीं पढ़ पाते थे। इसके बावजूद उन्होंने फिलिप रोथ, ई एल डॉक्टरो और रिचर्ड रूसो के उपन्यासों के फिल्म रूपांतरण लिखे और निर्देशित किए।

अमेरिकी सेना में दी थी सेवा
रॉबर्ट बेंटन ने टेक्सास विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय से अध्ययन किया। इसके बाद वह 1954 से 1956 तक अमेरिकी सेना में रहें। बेंटन ने ग्लोरिया स्टीनम को डेट किया, जो उस समय हास्य पत्रिका हेल्प में कर्मचारी थीं। इसके बाद उन्होंने 1964 में कलाकार सैली रेंडिग्स से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed