{"_id":"683ad279c141f1a06a05b804","slug":"rj-mahvash-shares-cryptic-post-on-social-media-and-says-you-have-never-done-wrong-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- 'आपने किसी के साथ बुरा…'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- 'आपने किसी के साथ बुरा…'
Sat, 31 May 2025 03:27 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 31 May 2025 03:27 PM IST
सार
RJ Mahvash Cryptic Post: हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
आरजे महवश को अक्सर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करते देखा जाता है। इस वजह से नेटिजंस उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा करते रहते हैं। अब महवश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के उसूलों और नैतिकता के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं आरजे महवश के पोस्ट के बारे में।
विज्ञापन
किसी के साथ गलत नहीं किया
आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह लाल रंग की टॉप पहने नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीर आईपीएल में पंजाब किंग्स के किसी मैच के दौरान की लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबसे अहम बात ये है कि आपने किसी के साथ कुछ भी बुरा नहीं किया है। आपने जो भी किया वह साफ इरादे से किया और याद रखा कि ऊपर जाकर ईश्वर से मिलना है। आप अपने नैतिक मूल्यों के अनुसार जिएं, बाकी जो लोग कहते है उन्हें नजरअंदाज करें, वो बस शोर हैं।'
विज्ञापन
महवश ने की थी भविष्यवाणी
बीते दिन अभिनेत्री ने पंजाब किंग्स टीम के झंडे के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। वहीं उन्होंने पंजाब को आईपीएल के फाइनल में पहुंचने को लेकर भविष्यवाणी भी की है। इन तस्वीरों को भी देख नेटिजंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Sanoj Mishra: माेनालिसा फेम डायरेक्टर सनोज को दिल्ली HC ने जमानत दी, कहा- झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक
आखिर क्यों चहल के साथ जोड़ जाता है नाम?
आरजे महवश को हमेशा क्रिकेट मैदान में और बाहर युजवेंद्र चहल का सपोर्ट करते देखा जाता है और उनके साथ स्पॉट किया जाता है। इस कारण नेटिजंस को उनके रिश्तों को लेकर कुछ आशंका होती है। साथ ही आपको बताते चलें कि कहा जा रहा कि महवश आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स टीम का खूब समर्थन कर रही हैं, क्योंकि इसमें चहल एक खिलाड़ी के रूप में हैं। इसके अलावा महवश पंजाब टीम के सार मैच देखने मैदान में पहुंचती हैं। चहल और धनश्री के तलाक के बाद से ही दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहों ने जोर पकड़ा है। वहीं हाल ही में आरजे महवश को चहल के होटल के बाहर भी स्पॉट किया गया था।