फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh and Genelia DSouza spending quality time in maldives with Family Shares Photos from vacation

मालदीव में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे रितेश देशमुख; खूबसूरत झलकियां साझा कर लिखा- 'जिंदगी के हसीन तोहफे'

Mon, 08 Jun 2026 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jun 2026 01:23 PM IST
सार

Riteish Deshmukh Maldives Vacation: अभिनेता रितेश देशमुख मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस यात्रा में वे पूरे परिवार के साथ निकले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia DSouza spending quality time in maldives with Family Shares Photos from vacation
रितेश देशमुख अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd

विस्तार

फिल्म 'राजा शिवाजी' के बाद रितेश देशमुख ने वेकेशन ब्रेक लिया है। वे अपने परिवार के साथ मालदीव घूमने गए हैं। छुट्टियों में मस्तीभरे पलों की तस्वीरें रितेश ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं और साथ ही बड़ा खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है। रितेश और जेनेलिया अपने बच्चों के साथ कीमती वक्त बिता रहे हैं।

विज्ञापन


'राजा शिवाजी' के बाद लिया ब्रेक
रितेश देशमुख और जेनेलिया को बीते दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा गया था। दोनों लंबे वक्त से काम के सिलसिले में काफी व्यस्त थे। बता दें कि 'राजा शिवाजी' में लीड रोल निभाने के साथ ही इसका निर्देशन भी रितेश देशमुख ने किया है। फिल्म की रिलीज को महीनेभर से ऊपर हो जाने के बाद अभिनेता परिवार के साथ फुरसत के पल बिताते दिखे हैं।

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने शेयर किया वीडियो
रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे, जेनेलिया और दोनों बच्चे भरपूर मस्ती कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'जिंदगी के सबसे अच्छे तोहफे बॉक्स में पैक होकर नहीं आते। वे दिल से, समय देने पर और साथ बिताए पलों से मिलते हैं'। रितेश के इस पोस्ट पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उनकी और जेनेलिया की जोड़ी को सबसे बेस्ट बता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


फिल्म 'राजा शिवाजी' के बारे में
फिल्म 'राजा शिवाजी' की बात करें तो यह फिल्म 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 96.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 75 से 100 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। रितेश देशमुख ने फिल्म में शिवाजी महाराज की भूमिका अदा की है। उनके अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, भाग्य श्री, विद्या बालन और अमोल गुप्ते जैसे सितारे भी हैं। सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed