फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Starrer The Girlfriend Release Date Out Film Coming In Theaters On 7th November

Rashmika Mandanna: सामने आई रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की रिलीज डेट, जानिए कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Sat, 04 Oct 2025 06:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 04 Oct 2025 06:39 PM IST
सार

The Girlfriend Release Date: रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। जानिए आखिर कब रिलीज हो रही है यह फिल्म?

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Starrer The Girlfriend Release Date Out Film Coming In Theaters On 7th November
द गर्लफ्रेंड टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा से सगाई और शादी की तारीखें तय होने की चर्चाओं के बीच, रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी स्टारर फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी वक्त से उत्साह बना हुआ था। अब मेकर्स ने आज फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। जानिए कब सिनेमाघरों में आ रही है यह फिल्म?

विज्ञापन

रश्मिका ने शेयर किया टीजर
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही एक टीजर भी शेयर किया है। इसके साथ ही रश्मिका ने ये भी बता दिया है कि ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे पता है आप लोग इसका इंतजार कर रहे थे और ये आ गया। ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


रश्मिका ने पूछा- कैसे पता चलता है कौन किसके लिए सही है?
फिल्म के 1 मिनट 49 सेकंड के टीजर में रश्मिका एक रेस्टोरेंट में अपने दीक्षित शेट्टी के साथ बैठी हैं। दीक्षित ऑर्डर देते हैं और रश्मिका पूछती हैं: ‘हम सबका एक टाइप होता है, है ना विक्रम? क्या मैं तुम्हारे टाइप की हूं? तुम कैसे तय करते हो कि दो लोग एक-दूसरे के लिए बने हैं? सबसे जरूरी बात उन्हें इसका पता कब चलता है?’ इस पर विक्रम कहते हैं, ‘मुझे मत बताओ कि तुम अचानक सोच रही हो कि क्या मैं तुम्हारे लिए सही हूं।’ रश्मिका जवाब देती हैं, ‘मैं भी सोच रही हूं कि क्या मैं तुम्हारे लिए सही हूं। लोग कई वजहों से रिश्ते बनाते हैं। लेकिन कितनों को यह कंफर्म नहीं होता ?’ इस पर दीक्षित पहले रश्मिका और फिर कैमरे की ओर देखते हुए पूछते हैं, ‘क्या तुम्हें भी?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed