फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Coffee Day Click By Paparazzi

Rashmika Mandanna: मास्क पहनकर किसके साथ कॉफी डेट पर पहुंचीं रश्मिका? मीडिया से बचने के लिए किया ऐसा काम

Sun, 30 Mar 2025 07:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 30 Mar 2025 07:27 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में नजर आईं। हाल ही में इस एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ कॉफी डेट पर देखा गया। दोनों ने लाख कोशिश की कि मीडिया से यह मुलाकात छिप जाए लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Coffee Day Click By Paparazzi
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

रश्मिका मंदाना का फिल्म करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जैसी हिट फिल्म के बाद वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ रोमांस करने का मौका रश्मिका को मिला। असल जिंदगी में भी रश्मिका के रोमांस और डेटिंग लाइफ की काफी चर्चा है। इन दिनों वह अकसर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखी जाती हैं। हाल ही में दोनों को कॉफी डेट पर साथ देखा गया। 

विज्ञापन

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मास्क लगाकर पहुंचीं रश्मिका 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉफी हाउस में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को देखा गया। दोनों कॉफी डेट पर थे। इस जगह पर कुछ पैपराजी पर भी पहुंच गए। पैपराजी को देख रश्मिका, विजय से अलग हो गईं और दूसरे रास्ते की तरफ चली गईं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' से सलमान ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अलग-अलग बाहर निकले दोनों कलाकार
विजय देवरकोंडा जरूर पैपराजी के सामने से निकले लेकिन उन्होंने अपना मास्क नहीं उतारा और अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। कुछ देर बाद दूसरे रास्ते से रश्मिका भी बाहर आईं। एक्ट्रेस ने मास्क उतारकर पैपराजी को फोटो पोज दिए। इसके बाद वह भी अपनी गाड़ी से चली गईं। काफी समय से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को डिनर डेट, कॉफी डेट पर देखा जा रहा है। लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारा नहीं किया है। 

ये खबर भी पढ़ें:Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो... 

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में 
सलमान खान की ‘सिकंदर’ के बाद रश्मिका कुछ और फिल्में भी कर रही हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कुबेरा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी। वहीं हिंदी फिल्म ‘थामा’ में भी रश्मिका अभिनय करेंगी, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed