फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan film sikandar breaking kisi ka bhai kisi ki jan record in advance booking

Sikandar: 'सिकंदर' से सलमान ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग

Fri, 28 Mar 2025 04:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Mar 2025 04:41 PM IST
सार

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की खूब एडवांस बुकिंग हो रही है। इस फिल्म से सलमान खान ने अपनी ही एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
 

विज्ञापन
Salman Khan film sikandar breaking kisi ka bhai kisi ki jan record in advance booking
सलमान खान - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की जोरशोर से एडवांस बुकिंग हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म सलमान खान की ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का रिकार्ड तोड़ रही है। ट्रेड वेबसाइट सैक्निक के मुताबिक आज शाम चार बजे तक फिल्म की 4.37 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज होने तक इसकी 9.38 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस फिल्म का तोड़ चुकी रिकॉर्ड
रश्मिका मंदाना की अदाकारी से सजी इस फिल्म के सिर्फ रविवार को ही 1.38 लाख टिकट बुक हो चुके हैं। इस तरह से देखें तो यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में 'किसी का भाई किसी की जान' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की पहले दिन 3.29 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई थी। इस दिन 1.29 लाख टिकट बुक हुए थे। 
Tanmay on Kunal Kamra: कुणाल कामरा विवाद पर पहली बार बोले तन्मय भट्ट, कहा- मुझे मिलते हैं मैसेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan film sikandar breaking kisi ka bhai kisi ki jan record in advance booking
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'टाइगर 3' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'सिकंदर'
'सिकंदर' फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 'टाइगर 3' की तर्ज पर रिलीज हो रही है। हालांकि 'सिकंदर' फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर 3' से काफी पीछे है। सलमान और कटरीना की इस फिल्म की पहले ही दिन लगभग 22.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई थी। सलमान खान की यह पहली फिल्म थी जिसकी टिकटें पहले ही इतनी बड़ी संख्या में बिकी थीं।
Krrish 4: फिल्मों के अलावा 'कृष फ्रेंचाइजी' ने बनाए टीवी शोज, अब किया 'कृष 4' का एलान
 
विज्ञापन

Salman Khan film sikandar breaking kisi ka bhai kisi ki jan record in advance booking
टाइगर 3 - फोटो : स्क्रीनग्रैब
'सिकंदर के बारे में'
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा शर्मन जोशी, सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म का गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने सराहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed