सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आ रही है। वहीं फिल्म का प्रमोशन लगातार चल रहा है और इसी बीच रश्मिका ने सलमान की जमकर तारीफ की, जिसे सुनकर भाईजान के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।
2 of 5
रश्मिका ने सिकंदर को बताया महान कलाकार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
टॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लगातार लगातार कई हिट फिल्में देती आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' और अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2 द रूल' शामिल हैं। वहीं अब उन्होंने बॉलीवुड दबंग खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।
3 of 5
सलमान के साथ काम करना सम्मा की बात-रश्मिका
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, रश्मिका मंदाना ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ फिल्म 'सिकंदर' में काम करना, उनके लिए बेहद सम्मान की बात है क्योंकि वह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है और वह भारतीय सिनेमा में सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।
4 of 5
सिकंदर, 30 मार्च, 2025 को रिलीज होगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड फिल्मों में कदम जमा चुकीं रश्मिका का मानना है कि फिल्म सिकंदर उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा रश्मिका ने सलमान के स्टारडम से लेकर उनके साथ काम करने के अनुभव की भी जमकर प्रशंसा की।
5 of 5
सिकंदर में मिलेगा- एक्शन, रोमांस और भरपूर ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर का निर्देशन और लेखन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का दमदार संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:
कौन अभिनेता थे, जिन्होंने 'जीना इसी का नाम है' में दिखाई बड़े अभिनेताओं की असली कहानी, दीप्ति के साथ जमी जोड़ी