समय रैना के शो पर हुए अश्लील टिप्पणी विवाद मामले पर माफी मांग चुके रणवीर इलाहाबादिया ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर ने बताया कि कई लोग उनकी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुस गए। उन्होंने कहा कि मैं डरा हुआ हूं और पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा हूं।
Ranveer Allahbadia: 'मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर पहुंचे लोग, डर लग रहा है'; इलाहाबादिया का इंस्टा पोस्ट
Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर एक बार फिर से माफी मांगी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कई लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो उनकी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर तक घुस गए।
रणवीर ने अपनी पोस्ट में कहा, "मेरी टीम और मैं पुलिस और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। मैं न्यायिक प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के सामने उपलब्ध रहूंगा।" उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए कहा कि, "माता-पिता के बारे में की गई मेरी टिप्पणी असंवेदनशील और अनादरपूर्ण थी। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं बेहतर करूं और मैं दिल से माफी मांगता हूं।"
IGL Row: फोन बंद करके गायब हुए रणवीर इलाहाबादिया, ढूंढ नहीं पा रही पुलिस; समय रैना को दिया 10 मार्च तक का वक्त
रणवीर ने आगे जानकारी दी कि उन्हें मौत की धमकियां मिल रही हैं और लोग उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उनकी मां के क्लिनिक में मरीज बनकर घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वह डर महसूस कर रहे हैं। हालांकि, रणवीर ने यह स्पष्ट किया कि वह इन चीजों से नहीं भागेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय पुलिस और न्यायिक प्रणाली पर पूरा विश्वास है।
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया मामले पर विद्युत ने दी प्रतिक्रिया; कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि
इससे पहले भी रणवीर ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। तब उन्होंने कहा था, 'मैंने जो कुछ भी कहा, वह अनुचित था। मजाकिया नहीं था। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। हालांकि, मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। न ही जो कुछ भी हुआ है, उसके पीछे की वजह पर कोई चर्चा करूंगा। मैं सिर्फ अपनी गलती मान रहा हूं। पॉडकास्ट हर उम्र के लोगों ने देखा। यह जिम्मेदारी इतने हल्के में नहीं लेनी चाहिए थी'।
गौरतलब है कि रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो के एक एपिसोड के दौरान माता-पिता को लेकर एक अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो देखने के बाद लोग उन पर भड़क उठे थे और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे थे। इसके बाद उन पर अब तक कई एएफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, हाल ही में जब मुंबई और असम पुलिस उनके घर पहुंची तब उनके घर पर ताला लटका नजर आया। इस मामले में समय रैना ने भी सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में बताया था कि उनका मकसद लोगों का मनोरंजन करना था। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि इस शो के उन्होंने सभी वीडियोज डिलीट कर दिए हैं।
संबंधित वीडियो