फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vidyut Jammwal reacts on ranveer allahabadia controversy he is in faver to forgive

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया मामले पर विद्युत ने दी प्रतिक्रिया; कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

Sat, 15 Feb 2025 02:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया विवादित टिप्पणी मामले में एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि इस मामले में क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Vidyut Jammwal reacts on ranveer allahabadia controversy he is in faver to forgive
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mevidyutjammval

विस्तार

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का विवादित टिप्पणी का मामला अभी सुर्खियों में है। इस मामले पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब इस मामले पर एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है और इसमें उन्होंने कहा है कि 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'। उन्होंने आगे कहा है कि 'ये पैगाम मेरे फैंस के लिए है। मैं कुंभ से वापस आ चुका हूं। मैं इसकी सभी फोटो और वीडियो कल अपलोड करूंगा। ये बहुत अच्छी हैं।'
विज्ञापन


जव विनाश का समय आता है तो बुद्धि पलट जाती है
विद्युत जामवाल ने विवादित टिप्पणी मामले के बारे में कहा 'मैंने रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बारे में सुना और इस पर मेरी पहली प्रतिक्रिया है विनाश काले विपरीत बुद्धि। ये मुर्खता थी। लेकिन दोपहर से मैं सोच रहा हूं कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके करियर को खत्म करना चाहते हैं और हंस रहे हैं।'
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान ने दी रणवीर को धमकी: कहा- नहीं बचा पाएगी सिक्योरिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माफ करने से दिमाग साफ होता है
विद्युत ने वीडियो में कहा है कि 'लोग कह रहे हैं कि एक गलती की वजह से किसी व्यक्ति को जिंदगीभर पछताना पड़ सकता है। मैं कहता हूं ठीक है, लेकिन ये बताइए कि रणवीर के पोडकास्ट में कौन था।' विद्युत ने कहा कि 'अपना दिमाग साफ रखने के लिए आपको करुणा, दया, और माफ करना सीखना चाहिए। हम ये कब कर सकते हैं?' विद्युत ने अपने फैंस से पूछा है कि 'हमें उन्हें माफ करना चाहिए या नहीं? हमारे पास माफ करने की ताकत है। हम बड़े पापियों को भी माफ कर देते हैं। आप क्या सोचते हैं? हमे आपसे प्यार है।'

यह खबर भी पढ़ें: Apoorva Mukhija: ‘अपूर्वा का साथ जो हो रहा है वह किसी के साथ ना हो…’ उनकी दोस्त ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

क्या है पूरा मामाल?
आपको बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में एक प्रतियोगी से उसके मां-बाप के बारे में अभद्र सवाल पूछे थे। इस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। रणवीर ने इस मामले पर लोगों से माफी मांगी है। कई सितारों ने इस मामले के लिए रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने कहा है कि रणवीर माफ कर देना चाहिए। हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed