फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indias Got Latent Row: Ranveer phone switched off say Mumbai police Samay Raina gets time to record statement

IGL Row: फोन बंद करके गायब हुए रणवीर इलाहाबादिया, ढूंढ नहीं पा रही पुलिस; समय रैना को दिया 10 मार्च तक का वक्त

Sat, 15 Feb 2025 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Feb 2025 02:57 PM IST
सार

India's Got Latent Row: शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अपमानजनक टिप्पणी मामले में कॉमेडियन समय रैना की पुलिस के सामने पेशी होनी है। मुंबई पुलिस ने रैना को 10 मार्च तक का समय दिया है।

विज्ञापन
Indias Got Latent Row: Ranveer phone switched off say Mumbai police Samay Raina gets time to record statement
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने परिवार और माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणियां कीं। इस मामले में उनके ऊपर एफआईआर दर्ज है। शुक्रवार को मुंबई और असम पुलिस की टीमें रणवीर के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर जांच के लिए पहुंची, लेकिन फ्लैट बंद मिला। रणवीर का फोन भी बंद है। इस मामले में समय रैना के बयान भी दर्ज होने हैं। पुलिस ने उन्हें पेशी के लिए 10 मार्च तक का वक्त दिया है।

विज्ञापन

फोन बंद करके गायब रणवीर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का फोन बंद होने के कारण पुलिस उनका पता नहीं लगा पा रही है। वहीं, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को जांच के सिलसिले में 10 मार्च तक पेश होने का समय दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच समय रैना ने हाल ही में जानकारी दी कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से सारे वीडियो हटा लिए हैं।

Apoorva Mukhija: ‘अपूर्वा का साथ जो हो रहा है वह किसी के साथ ना हो…’ उनकी दोस्त ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रैना के वकील ने दी ये दलील
पुलिस अधिकारी ने बताया, खार पुलिस यूट्यूब पर 'बीयरबाइसेप्स' चैनल के लिए लोकप्रिय रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क नहीं कर पाई है, क्योंकि उनका फोन बंद है। उन्होंने कहा कि समय रैना के वकील ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर और समय मांगा है। दरअसल, समय रैना फिलहाल अमेरिका में हैं। वकील के अनुरोध पर पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है।

Ranveer Allahbadia: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान ने दी रणवीर को धमकी: कहा- नहीं बचा पाएगी सिक्योरिटी

विज्ञापन

अब तक आठ लोगों के बयान दर्ज
रणवीर इलाहाबादिया ने पहले खार पुलिस से अपने आवास पर उनका बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था, लेकिन उनका अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया था। पुलिस शुक्रवार को वर्सोवा इलाके में उनके फ्लैट पर गई, लेकिन वहां ताला मिला। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक अपूर्वा मखीजा, चंचलानी और इलाहाबादिया के मैनेजर सहित आठ लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस संबंध में दर्ज मामले में बयान दर्ज करने के लिए कम से कम 50 लोगों को तलब किया है। 

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया मामले पर विद्युत ने दी प्रतिक्रिया; कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed