फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor raghu ram spoke about indias got latent he explained what makers should do when any mistake happen

Ranveer Allahbadia: जब कॉमेडियन से गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए? रघुराम ने रणवीर को दी नसीहत

Sat, 15 Feb 2025 06:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Feb 2025 06:35 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: अभिनेता रघु ने इंडिया गॉट लेटेंट मामले पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि किसी भी शो को बनाने के लिए निर्माता का क्या रोल होता है। उन्होंने ये भी बताया है कि जब किसी से गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
actor raghu ram spoke about indias got latent he explained what makers should do when any mistake happen
रघु राम - फोटो : इंस्टाग्राम@instaraghu

विस्तार

अभिनेता रघु राम ने रणवीर इलाहाबादिया के विवादिया टिप्पणी वाले मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी के मां-बाप पर टिप्पणी की थी। रघु राम ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में नजर नहीं आए इसका उन्हें कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के जोक्स शो में शामिल नहीं किए जाने चाहिए जिससे लोगों को दुख पहुंचे।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu)

विज्ञापन


रघु राम ने निर्माता को दी नसीहत
उन्होंने बिना रणवीर का नाम लिए पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मुझे कोई पछतावा नहीं है कि मैं इंडियाज गॉट लेटेंट का हिस्सा नहीं था। मुझे लगता है कि शो में ऐसे जोक्स शामिल नहीं किए जाने चाहिए, जो लोगों को दुख पहुंचाएं। किसी शो को देखने वाले दर्शकों की भावनाएं अलग हो सकती हैं। हमें शो से कुछ जोक्स को बाहर रखने चाहिए। लेकिन मैं निर्माताओं को यह बताने वाला कोई नहीं हूं कि कौन से चुटकुले रखने हैं और कौन से शब्दों पर बीप लगाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया मामले पर विद्युत ने दी प्रतिक्रिया; कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि


कंटेट रखने और हटाने की जिम्मेदारी निर्माता पर होती है
रघु ने आगे कहा कि 'यह निर्मातओं पर है कि कौन सा कंटेट लेना है। कोई उनको इसके बारे में नहीं बता सकता है। यह उनका काम है, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह इस जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लेते। अपमान करने की आजादी के बिना बोलने की आज़ादी बेकार है। अक्सर अपमान तब भी किया जाता है जब कोई इरादा नहीं होता।'

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान ने दी रणवीर को धमकी: कहा- नहीं बचा पाएगी सिक्योरिटी

रघु ने शो पर रखा अपना पक्ष
राहुल ने आगे लिखा कि 'अगर मैंने किसी को दुख पहुंचाया है तो उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। कॉमेडी की कुछ सीमाएं हैं। जब आप लोगों को हंसा रहे हैं तो सच कहें। जब गलती करें तो पहले माफी मांगे। समाचार में इंडिया गॉट लेटेंट के बारे में रिपोर्टिंग करने का अपना तरीका है। उन्होंने मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। ऐसे में अपनी तरफ से अपना पक्ष रख रहा हूं।'

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से उसके मां-बाप के बारे में अभद्र सवाल पूछा। इसके बाद इस मामले पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। इस मामले में रणवीर, समय और अपूर्व के खिलाफ एक केस भी दर्ज किया जा चुका है। रणवीर ने इस मामले में लोगों से माफी मांगी है। वहीं समय ने इस शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए हैं। पुलिस केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed