फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda Shocking Truth he could have died while losing weight for Swatantrya Veer Savarkar and Sarabjit

Randeep Hooda Shocking Truth: रणदीप हुड्डा का बड़ा खुलासा, इस फिल्म को करते वक्त जा सकती थी अभिनेता की जान

Wed, 10 Apr 2024 04:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Apr 2024 04:57 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक चौंकाने वाली बात से पर्दा उठाया है। अभिनेता ने खुलासा करते हुए बताया कि इस एक फिल्म को करते वक्त उनकी जान पर बन आई थी। आइए जानते है कि रणदीप के साथ यह जानलेवा हादसा किस फिल्म के दौरान हुआ था।

विज्ञापन
Randeep Hooda Shocking Truth he could have died while losing weight for Swatantrya Veer Savarkar and Sarabjit
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर हैं। रणदीप हुड्डा की जबर्दस्त अदाकारी से सभी वाकिफ हैं। रणदीप हुड्डा की पहली निर्देशित फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' है। फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कहानी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायॉपिक है। जिसमें अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ उनकी लड़ाई को दर्शाया गया हैं। रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 22 मार्च को रिलीज हुए थी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा आए दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई-न-कोई जानकारी साझा करते रहते हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने एक और दिलचस्प और खतरनाक बात बताई है। 
विज्ञापन


फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत
रणदीप इस फिल्म के किरदार में इस कदर डूबे कि उन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया कि उनकी जान पर बन आई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया  कि फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' कि शूटिंग करते वक्त एक समय ऐसा भी था जब वह केवल पानी और कॉफी पर ही रहने लगे थे और जबरदस्त डाइटिंग करने लगे थे। रणदीप ने बताया कि फिल्म में वजन कम करने के लिए उन्होंने इतनी ज्यादा डाइडिंग कर ली थी कि एक समय ऐसा था जब उनकी जान तक जा सकती थी।
विज्ञापन


फिल्म के लिए घटाया वजन
रणदीप की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता ने कड़ी मेहनत की है। एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने बताया, ''इस फिल्म के लिए उन्होंने 32 किलो तक का वजन घटाया है। इस वजह को उन्हें पूरे 18 महीने तक मेनटेन करके रखना पड़ा था। फिल्म की शुरुआत और अंत के लिए शुरू से ही किसी रूल को फॉलो नहीं किया जा रहा था, जिसकी वजह से रणदीप पर भावनात्मक और शारीरिक प्रभाव देखने को मिला।''
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn Real Life Film: मैदान से पहले इन पांच रियल लाइफ किरदारों को निभा चुके हैं अजय, सभी फिल्में रही हिट

रणदीप के दिल का हाल
रणदीप ने अपनी एक और फिल्म 'सरबजीत' के दौरान हुए अनुभव को भी बांटा। उन्होंने कहा, ''मेरे पैर की नली मेरी जांघ तक मुड़ी हुई थी, जिससे मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना कमजोर हो गया हूं। अपनी हालत देखते हुए हुडा ने फिल्म से एक छोटा ब्रेक लिया और उन्होंने लंबे समय तक भोजन की कमी की भरपाई की। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से अपने स्वास्थ्य को ठीक किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से किसी फिल्म के लिए डाइटिंग करेंगे तो इस पर रणदीप हुडा ने कहा, '' मैं अब बहुत ही समझदार और दिमागदार लोगों के साथ काम करूगा। जिनको अपनी फिल्म के साथ मेरी सेहत का भी पूरी ध्यान हो। मैं बहुत बुरी स्थिति से गुजर चुका हूं।'' फिल्म 'सरबजीत' और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' जैसी फिल्मों ने उन्हें शारीरीक और मानसिक पिड़ा का अहसास कराया है। वह अब इस तरह की फिल्मों को करने से बचेंगे। 

Prithviraj Sukumaran Salaar 2 Update: पृथ्वीराज के फैंस के लिए खुशखबरी, सालार 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed