फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Charan Peddi New Poster Release On Ugadi, Makers Reveal The Date Of First Glimpse Video

Peddi: मेकर्स ने जारी किया ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर; फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, फैंस का बढ़ा उत्साह

Sun, 30 Mar 2025 05:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 30 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

Peddi New Poster: रामचरण ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से रहता है। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। जिससे फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Ram Charan Peddi New Poster Release On Ugadi, Makers Reveal The Date Of First Glimpse Video
पेडी फर्स्ट लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सुपरस्टार राम चरण तेजा की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फैंस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब आज उगादी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट भी फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

नए पोस्टर में छलांग लगाते दिखे राम चरण
आज उगादी के शुभ अवसर पर फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। उगादी की शुभकामनाएं देते हुए जारी हुए इस पोस्टर में राम चरण लोगों के ऊपर से छलांग लगाते दिख रहे हैं। राम चरण ऊपर हवा में हैं और नीचे कई लोग खड़े हैं। उनके हाथों में लाल रंग के झंडे भी हैं। दर्शक पहले पोस्टर की तरह फिल्म के इस नए पोस्टर को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buchi babu sana (@buchibabu_sana)




यह खबर भी पढ़ें: Celebs Wishes: बिग बी से लेकर सनी देओल तक, बॉलीवुड स्टार्स ने दीं गुड़ी पड़वा और उगादी की शुभकामनाएं

 

फैंस को अब 6 अप्रैल का है इंतजार
फिल्म के इस नए पोस्टर को जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट भी साझा की है। पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “पेड्डी फर्स्ट शॉट, फिल्म की पहली झलक 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर जारी की जाएगी। अब इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी बढ़ गया है। अब दर्शकों को 6 अप्रैल का इंतजार है, जिस दिन फिल्म की झलक दिखाने वाला पहला वीडियो जारी किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Sudipto Sen Interview: ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक का कबूलनामा, मैं तिकड़मी निर्माताओं के साथ काम नहीं कर सकता

जान्हवी कपूर निभाएंगी प्रमुख भूमिका
‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में शिवराजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। वहीं फिल्म में दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का संगीत सुनाई देगा। फिल्म के 2026 में रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed