फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakesh Roshan gym workout at 75 Hrithik roshan Suneil Shetty Anupam Kher and tiger shroff commented

Viral Video: 75 की उम्र में राकेश रोशन ने जिम में बहाया पसीना, बेटे समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किए कमेंट

Mon, 26 May 2025 04:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 26 May 2025 04:03 PM IST
सार

Rakesh Roshan Workout Video: अभिनेता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। इस पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं?

विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राकेश रोशन जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर उनके बेटे ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
वीडियो में 'कृष' निर्देशक राकेश रोशन को बॉक्सिंग, पैर की कसरत, वजन उठाने और गेंदों और रस्सियों का इस्तेमाल करते हुए व्यायाम करते हुए देखा जा सकता है। स्ट्रेचिंग से लेकर कंधों पर भारी वजन उठाने तक, फिल्म निर्माता ने अपने ट्रेनर के साथ जिम में हर व्यायाम को पूरी लगन और मेहनत से किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)


विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स ने किए कमेंट
सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम से अपना वीडियो शेयर करते हुए राकेश रोशन ने लिखा 'यह स्वस्थ रहने के लिए नहीं है, यह हर दिन अपने आप को सबसे अच्छा महसूस करने के लिए है।' राकेश रोशन की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट किया है।
उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा 'हर हर महादेव!' सुनील शेट्टी ने 'दिल' वाली इमोजी भेजकर पोस्ट की तारीफ की है। विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने लिखा 'क्या बात। बहुत प्रेरणादायक। राकेश जी।'



विज्ञापन

बेटे और करीबियों ने किया कमेंट
राकेश रोशन की पोस्ट पर उनके बेटे ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'वाह, बहुत अच्छे पापा।' अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लिखा है 'प्यारा सर।' अभिनेता रवि बहल ने लिखा है 'सुपर'। फिल्म निर्माता गोल्डी बहल ने लिखा है 'बहुत बढ़िया गुड्डू अंकल।' अभिनेत्री सारा खान ने लिखा है 'हे भगवान, यह तो बहुत अच्छा है।' अभिनेता बख्तियार ईरानी ने लिखा है 'भारत का रॉकी वर्जन आ रहा है। आपको प्यार सर।'
यह खबर भी पढ़ें: Rajesh Roshan: संगीत के जादूगर राजेश रोशन, जानें ‘जूली’ से ‘कृष’ तक का बेमिसाल सफर; बिग बी को बनाया सिंगर

'कृष 4' को लेकर किया बड़ा एलान
आपको बता दें कि हाल ही में राकेश रोशन ने एलान किया कि उनके बेटे ऋतिक रोशन 'कृष' की आगामी किस्त 'कृष 4' का निर्देशन करने वाले हैं। राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा '25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था, और आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदित्य चोपड़ा और मैं अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ इस नए अवतार में तुम्हें सफलता की शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed