राजेश रोशनलाल नागरथ, जिन्हें हम राजेश रोशन के नाम से जानते हैं, वो हिंदी सिनेमा के एक प्रतिष्ठित संगीतकार हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के भाई और एक्टर ऋतिक रोशन के चाचा हैं। लगभग पांच दशकों से सिनेमाई दुनिया में अपने संगीत का जादू बिखेर रहे संगीतकार राजेश रोशन आज शनिवार के दिन अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जानेंगे उनके जीवन के बारे में।
2 of 5
राजेश रोशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मां-बाप से सीखे संगीत के गुर
राजेश रोशन का जन्म 24 मई 1955 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रोशनलाल नागरथ थे, जिन्होंने कई फिल्मों में शानदार संगीत दिया था। लगभग 12 साल की उम्र में राजेश ने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उनकी मां इरा रोशन ने उनका पालन-पोषण किया, जो खुद भी एक गायिका थीं। वहीं, संगीतकार राजेश रोशन ने अपनी मां-बाप के अलावा उस्ताद फैज अहमद खान से संगीत की शिक्षा ली और उसके बाद प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से भी संगीत के गुर सीखे।
3 of 5
राजेश रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rajeshroshan24
जब राजेश रोशन को मिला किन्नरों का साथ
संगीत की प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद राजेश रोशन ने मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ काम किया। वह पहली बार साल 1974 में ‘कुंवारा बाप’ फिल्म में बतौर संगीतकार नजर आए थे। इस फिल्म के गाने ‘सज रही गली’ में उन्होंने अपना संगीत दिया। इसके साथ ही इस गाने को 15 असली किन्नरों के साथ रिकॉर्ड किया गया था। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद संगीतकार को असली सफलता साल 1975 में रिलीज हुई ‘जूली’ फिल्म से मिली। इस फिल्म के संगीत की खूब तारीफ हुई और राजेश रोशन को उस साल के फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के खिताब से नवाजा गया।
4 of 5
राजेश रोशन के मशहूर गानें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रसिद्ध फिल्में, जिनमें दिए अपने म्यूजिक
राजेश रोशन पिछले पांच दशकों से संगीत की दुनिया में छाए हुए हैं। इस बीच राजेश रोशन ने अपने करियर में 138 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं ‘कर्ज’, ‘कोयला’, ‘जूली’, ‘करन-अर्जुन’, ‘पापा कहते हैं’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कृष’, ‘काबिल’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया। फिल्मों में बेहतरीन संगीत देने के लिए उन्हें दो बार फिल्म फेयर के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
5 of 5
राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rajeshroshan24
जीवन से जुड़ीं रोचक बातें
राजेश रोशन ही ऐसे पहले शख्स हैं, जिन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को बतौर गायक पहला मौका दिया था। अमिताभ बच्चन ने अपना पहला गाना साल 1979 में आई फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ में गाया था। इसमें बिग बी ने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों एक किस्सा सुनाऊं' गाने को अपनी आवाज दी थी और संगीतकार राजेश ने इसमें म्यूजिक दिया था। इसके साथ ही एक और रोचक बात है कि राजेश रोशन पहले ऐसे संगीतकार हैं, जिन्होंने डेब्यू के साथ ही चार सुपरहिट फिल्में दी। ‘कुंआरा बाप’ के बाद रिलीज हुईं ये फिल्में हैं, ‘देश परदेस’, ‘मनपसंद’ और ‘लूटमार’। इसके अलावा राजेश रोशन अपने भाई राकेश रोशन और भतीजे ऋतिक रोशन के साथ मिलकर 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'कृष 3' और 'काबिल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।