फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkumar Hirani revealed the secret of famous scene of 3 idiots amir khan r madhvan

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी की जिंदगी से जुड़ा है ‘थ्री इडियट्स’ का ये सीन, निर्देशक ने किया खुलासा

Sun, 12 May 2024 01:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 12 May 2024 01:05 PM IST
सार

फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ को रिलीज हुए 15 साल हो गए। अब वर्षों बाद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म के एक मशहूर दृश्य को लेकर कहा कि वह असल जिंदगी से प्रेरित है।

विज्ञापन
Rajkumar Hirani revealed the secret of famous scene of 3 idiots amir khan r madhvan
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2009 में आई फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ तो याद ही होगी आप सभी को। फिल्म की कहानी और किरदारों के चलते दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी खूब सराहना की थी।  फिल्म के ‘ऑल इज वेल’ और ‘अब्बा नहीं मानेंगे’ जैसे डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर मौजूद हैं। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने अपने किरदारों को इतनी बखूबी निभाया कि वह दर्शकों के दिल में उतर गए। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। अब निर्देशक ने फिल्म के एक दृश्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का एक दृश्य उनकी असल जिंदगी से प्रेरित है। आइए जानते हैं वह कौन सा दृश्य है जो राजकुमार हिरानी की जिंदगी से प्रेरित है।

विज्ञापन
 

ये दृश्य है निर्देशक की असल जिंदगी से प्रेरित

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का एक मशहूर दृश्य उनकी असल जिंदगी से प्रेरित है। निर्देशक ने अपने सफर और करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘थ्री इडियट्स’ का सबसे मशहूर दृश्य जिसमें फरहान (आर माधवन) अपने पिता से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बनने की बात स्वीकार करते हैं। वह उनकी असल जिंदगी के अनुभवों से प्रेरित है।

विज्ञापन

Sonakshi Sinha: कपिल के शो में शादी के लिए तरसती दिखीं सोनाक्षी, बोलीं- मुझे जोर से शादी करनी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
 

राजकुमार हिरानी भी करना चाहते थे पैशन फॉलो

निर्देशक ने साक्षात्कार के दौरान साझा किया कि वह भी फिल्म के किरदार ‘फरहान’ की तरह अपना पैशन फॉलो करना चाहते थे, लेकिन अपने अंकल के कहने पर सीए करने लगे। उन्हें जब यह बात महसूस हुई की सीए उनके लिए नहीं है, उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने पिता से ये बात कह दी। उन्होंने कहा कि वही भावनात्मक दृश्य फिल्म में भी प्रदर्शित किया गया है।

 

पिता के राजी होने पर खुश हो गए थे निर्देशक

निर्देशक ने बातचीत में बताया कि बिल्कुल फिल्म के उस दृश्य की तरह हिम्मत जुटाकर उन्होंने अपने पिता को बताया कि वह सीए नहीं बनना चाहते। उनकी बात सुनकर उनके पिता ने कहा, ‘ठीक है तुम मेरे साथ आ जाओ।’ निर्देशक ने कहा, ‘मैं बता नहीं सकता मुझे उस समय कितनी खुशी मिली थी।’ बता दें कि फिल्म थ्री इडियट्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत कुल 58 पुरस्कार जीते हैं।
Alia Bhatt: टेलर स्विफ्ट-केट विंसलेट से प्रेरित हैं आलिया, ऐश्वर्या राय-करीना-श्रेया घोषाल का नाम भी है शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed