{"_id":"66b2f234b5b4a2b61e09fffe","slug":"raazi-actor-ashwath-bhatt-assaulted-by-robber-in-istanbul-said-he-hit-me-on-the-back-know-full-details-here-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashwath Bhatt: इस्तांबुल में आलिया भट्ट के को-स्टार पर लुटेरों ने किया हमला, गैंग ने की बैग छीनने की कोशिश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ashwath Bhatt: इस्तांबुल में आलिया भट्ट के को-स्टार पर लुटेरों ने किया हमला, गैंग ने की बैग छीनने की कोशिश
Wed, 07 Aug 2024 09:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:34 AM IST
सार
अश्वथ भट्ट के साथ इस्तांबुल में लुटेरों की एक गैंग ने हमला कर दिया। हमलावरों ने अभिनेता की पीठ पर चैन से हमला किया और उनका बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि, अश्वथ ने विरोध करते हुए हमलावर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
अश्वथ भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता अश्वथ भट्ट इन दिनों इस्तांबुल में वेकेशन पर हैं। उन्होंने इस दौरान का अपना एक बुरा अनुभव साझा किया है। अभिनेता ने बताया कि टूरिस्ट प्लेस पर जाते समय लुटेरों की एक गैंग ने उन पर हमला किया। अश्वथ ने कहा कि इस्तांबुल में पॉकेटमारी के बारे में दोस्तों की चेतावनी के बावजूद, उन्होंने इस तरह के हिंसक अनुभव की उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
हमलावरों ने चेन से किया हमला
अश्वथ भट्ट ने अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'मैं गलाटा टावर की ओर जा रहा था, तभी एक आदमी मेरे पास आया। उसके हाथ में एक चेन थी और इससे पहले कि मैं पूरी तरह समझ पाता कि क्या हो रहा है। उसने उससे मेरी पीठ पर हमला कर दिया। हमने जब पीछे मुड़कर देखा तो यह एक गिरोह था, जो साथ मिलकर काम कर रहा था और मेरा बैग छीनने की कोशिश कर रहा था।' हालांकि, अश्वथ ने विरोध करते हुए हमलावर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
कैब ड्राइवर के आने पर भाग निकले लुटेरे
अभिनेता ने आगे बताया, 'एक सेकंड के लिए मैं बहुत हैरान हो गया था। मगर मुझे लगता है कि वे मुझसे विरोध करने और झगड़ा करने की उम्मीद नहीं कर रहे थे। वह मेरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। एक कैब ड्राइवर रुका और उसने हस्तक्षेप किया। तो लुटेरों ने तुर्की में कुछ कहा और फिर भाग गए। कैब ड्राइवर ने मेरा घाव देखा और तुरंत मुझे पुलिस के पास जाने के लिए कहा।' इसके बाद वह एक गश्ती कार के पास पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें पर्यटक पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने के लिए कहा, जिसने उन्हें दूसरे पुलिस स्टेशन में जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आलिया के साथ राजी में किया था काम
इस मामले में कोई शिकायत दर्ज हुई है या नहीं फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अश्वथ भट्ट ने फिल्म राजी में आलिया भट्ट के साथ काम किया था। इस फिल्म में वह महबूब के किरदार में दिखाई दिए थे। वह सुपरहिट फिल्म राजी के अलावा हैदर, केसरी, मिशन मजनू और सीता रामम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Paris Olympic 2024: जब विनेश फोगाट ने लगाए थे मोदी विरोधी नारे, कंगना रणौत ने अतीत की याद दिला किया कटाक्ष