फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta On Bollywood Actors who were silent during india pakistan conflict

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने उन कलाकारों पर रखी राय, जो भारत-पाक संघर्ष पर रहे चुप, कहा- फौजी की बेटी हूं...

Thu, 15 May 2025 08:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 May 2025 08:37 PM IST
सार

Preity Zinta On Bollywood Actors: भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर जिन बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी राय नहीं रखी है, प्रीति जिंटा ने उन पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन
Preity Zinta On Bollywood Actors who were silent during india pakistan conflict
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहलगाम हमले फिर ऑपरेशन सिंदूर, इसके बाद भारत-पाकिस्तान तनाव पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी राय रखी। वहीं दूसरी तरफ कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्हेंने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी। जिन लोगों ने भारत पाकिस्तान संघर्ष पर चुप्पी साधे रखी उनको इंटरनेट पर निशाना बनाया गया है। ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली प्रीति जिंटा ने एक्स पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि इस मुद्दे पर राय नहीं रखने वाले कलाकारों पर उनका क्या कहना है?

विज्ञापन

Preity On Virat Retirement: विराट कोहली के संन्यास पर प्रीति जिंटा ने रखी राय, सहमत हो गए इंटरनेट यूजर्स

विज्ञापन

फैन ने प्रीति से पूछा सवाल
एक फैन ने प्रीति से पूछा 'इस पर आपकी क्या राय है कि इतने सारे कलाकारों और मशहूर बॉलीवुड सितारों ने पहलगाम हमले की निंदा नहीं की और न ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन किया? हम आपकी इस बात के लिए सराहना करते हैं कि आपने भारत के पक्ष में बोला, लेकिन बॉलीवुड में कई लोग भारत के पक्ष में नहीं खड़े हुए।'
 

विज्ञापन

फौजियों से ज्यादा मजबूत होते हैं परिवार
फैन के सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा 'मैं हर किसी के बारे में नहीं बोल सकती क्योंकि लोग चीजों को अलग-अलग तरीके से समझते हैं। एक फौजी बच्चा होने और सेना के बैकग्राउंड से आने की वजह से ये चीजें मेरे दिल के बहुत करीब हैं, इसलिए मैं इस बारे में बहुत मुखर हूं कि मैं कैसा महसूस करती हूं। मैंने हिम्मत, पसीना, खून और आंसू करीब से देखे हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि फौजी परिवार खुद फौजियों से ज्यादा मजबूत होते हैं।'
Naomika Saran: मैडॉक ऑफिस के बाहर नजर आईं राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, यूजर्स ने लगाईं ये अटकलें

विज्ञापन

Preity Zinta On Bollywood Actors who were silent during india pakistan conflict
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

बयां किया सैनिकों का दर्द
प्रीति ने आगे लिखा 'क्या आपने उन माताओं को देखा है जो अपने बेटों को हमारे देश के लिए कुर्बान कर देती हैं, वे पत्नियां जो अपने पतियों को फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाएंगी। वे बच्चे जिनके पिता या माता कभी भी उन्हें जिंदगी में मार्गदर्शन नहीं दे पाएंगे! यह उनकी वास्तविकता है। यह दूसरों की राय के बावजूद कभी नहीं बदलेगी। इसलिए भगवान उन सभी की रक्षा करे।'

प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
प्रीति जिंटा के काम की बात करें तो वह सात साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed