फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajesh Khanna Granddaughter Naomika Spotted At Maddock Office user says she will debut in films

Naomika Saran: मैडॉक ऑफिस के बाहर नजर आईं राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, यूजर्स ने लगाईं ये अटकलें

Thu, 15 May 2025 05:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 May 2025 05:37 PM IST
सार

Naomika Saran Viral Video: अभिनेता राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन मैडॉक फिल्म्स के कार्यालय के बाहर नजर आई हैं। अब फैंस उन्हें लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajesh Khanna Granddaughter Naomika Spotted At Maddock Office user says she will debut in films
नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @nehasargam

विस्तार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना की नातिन और रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में मैडॉक फिल्म्स के कार्यालय के बाहर देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि इस बारे में उनकी तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

Preity On Virat Retirement: विराट कोहली के संन्यास पर प्रीति जिंटा ने रखी राय, सहमत हो गए इंटरनेट यूजर्स

विज्ञापन

वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्नेहजाला नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाओमिका सरन मैडॉक फिल्म्स के कार्यालय से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने काली शॉर्ट स्कर्ट और धारीदार शर्ट पहनी है। कार की ओर जाते हुए वह पैपराजी की तरफ हाथ भी हिलाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)


विज्ञापन

पहले भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां
हाल ही में नाओमिका सरन मुंबई में मैडॉक फिल्म्स की 20वीं वर्षगांठ की पार्टी में रेड कार्पेट पर चलती हुई नजर आईं। उनके साथ उनकी नानी और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी थीं। दोनों ने एक साथ फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

कौन हैं नाओमिका?
आपको बता दें नाओमिका सरन राजेश खन्ना की नातिन हैं। वह रिंकी खन्ना और समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी ने 2003 में कारोबारी समीर सरन से शादी की थी। इसके बाद 2004 में नाओमिका का जन्म हुआ। रिंकी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी और ट्विंकल खन्ना की बहन हैं। इस तरह से नाओमिका अक्षय कुमार की रिश्तेदार भी हैं। 
Photos: पश्तुन परिवार में जन्मी इस एक्ट्रेस को सलमान खान ने दिलाया काम, फिर दिए बोल्ड सीन

सोशल मीडिया पर नाओमिका
नाओमिका सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनकी पोस्ट यूजर्स को हैरान कर देती है। उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 30 पोस्ट्स हैं। जब वह 20 साल की हुई थीं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फैंस ने कहा था कि वह अपने नाना राजेश खन्ना की तरह दिखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed