{"_id":"689c7c5825271e0f5b0d1c0f","slug":"police-arrests-man-in-badshah-club-blast-linked-to-gangster-goldy-brar-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badshah Club Blast: बादशाह के क्लब पर बम फेंकने वाला गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ से जुड़े हैं तार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Badshah Club Blast: बादशाह के क्लब पर बम फेंकने वाला गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ से जुड़े हैं तार
Wed, 13 Aug 2025 05:22 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:22 PM IST
सार
Badshah Club Blast Case: धमाके के कुछ घंटों के बाद गोल्डी बराड़ जो कि लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है, ने फेसबुक पोस्ट लिख कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साल 2024 में सिंगर और रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर बम ब्लास्ट हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक के तौर पर हुई है। इसे दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। उसका ताल्लुक पंजाब के फरीदकोट से है। बताया जाता है कि वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा है। गोल्डी बराड़ ने इस हमले की पहले जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
क्लब के सामने शख्स ने फेंके थे बम
पिछले साल 26 नवंबर को बादशाह के दो क्लबों के बाहर दो बम फटे थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि एक आदमी क्लबों के बाहर बम फेंक रहा था। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। धमाके से क्लब की खिड़की के शीशे टूट गए थे। इस धमाके में किसी के जख्मी होने या मारे जाने की खबर नहीं थी।
यह खबर भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: 'तुम्हे पसंद नहीं तो मत देखो..', टीवी शो पर आपत्ति जताने वाले शख्स को बॉम्बे HC की दो टूक

गोल्डी बराड़ ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
धमाके के कुछ घंटों के बाद गोल्डी बराड़ जो कि लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है, ने फेसबुक पोस्ट लिख कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। एस दूसरी पोस्ट में दावा किया गया था कि गोल्डी बराड़ और दूसरा गैंगस्टर रोहित गोदारा इस मामले में शामिल थे।

दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
पिछले साल 29 नवंबर को इस मामले में हरियाणा के हिसार जिले से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने अभियान चलाया था। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।