फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan fans celebrate OG movie release Bengaluru Police Take DJ in Custody

OG: ‘ओजी’ को लेकर क्रेजी हुए फैंस, स्क्रीनिंग के दौरान लहराई तलवार; डीजे को इस वजह से उठा ले गई पुलिस

Thu, 25 Sep 2025 01:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 25 Sep 2025 01:15 PM IST
सार

They Call Him OG fans viral video: कर्नाटक में फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की स्क्रीनिंग के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में दखल दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Pawan Kalyan fans celebrate OG movie release Bengaluru Police Take DJ in Custody
डीजे को पुलिस ने पकड़ा, फैन ने पर्दा फाड़ा - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' गुरुवार 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कर्नाटक में विवाद हो गया। यहां एक फैन ने तलवार लहरा दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ एक और वीडियो वायरल है जहां फैंस फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे थे। वो डीजे बजाते हुए नाच रहे थे। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारियों से उनकी झड़प हो गई। बाद में पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने डीजे को हिरासत में लिया
एक्स पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन कल्याण के कुछ फैंस एक सिनेमाघर के बाहर डीजे पर तेज आवाज में गाने चलाकर जश्न मना रहे थे। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनको रोका तो आपस में दो गुटों की झड़प हो गई। बाद में पुलिस को मामले में दखल देना पड़ा।
बेंगलुरु पुलिस ने डीजे और कार्यक्रम आयोजकों को हिरासत में ले लिया। वीडियो में पुलिस डीजे को जब्त करके पुलिस वैन में रखती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारी डीजे को बैठने का निर्देश दे रहे हैं। जब उसने बैठने से इंकार किया तो पुलिस ने उसे जबरदस्ती पकड़कर गाड़ी में बिठा दिया।
 

फैंस ने तलवार से फाड़ा पर्दा
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस फिल्म 'ओजी' की स्क्रीनिंग के दौरान तलवार लेकर सिनेमाघर में पहुंचे। फिल्म देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। उत्साह में, कुछ फैंस स्क्रीन के पास पहुंच गए और तलवार लहराते हुए पर्दा ही फाड़ दिया। 
 
'ओजी' की कास्ट
साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। इसमें प्रकाश राज, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने साउथ फिल्मों में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed