फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pahalgam Terror Attack lyricist Javed Akhtar urges to indian government for strict action against pakistan

Pahalgam Terror Attack: जावेद अख्तर का पाकिस्तान सेना प्रमुख पर फूटा गुस्सा, बोले- अब आर या पार का समय आ गया

Fri, 02 May 2025 08:22 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 02 May 2025 08:22 AM IST
सार

Javed Akhtar: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा, अब आर या पार का समय आ गया है।
 

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack lyricist Javed Akhtar urges to indian government for strict action against pakistan
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरा देश गुस्से में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी इसकी खुलकर निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने गुनहगारों और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कही है। पढ़ते हैं जावेद अख्तर ने क्या कहा?

विज्ञापन


जावेद अख्तर ने क्या कहा?
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जावेद अख्तर ने कहा, ‘ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि अब कदम उठाए। सीमा पर कुछ पटाखे फोड़ने से काम नहीं चलेगा। अब कोई ठोस कदम उठाएं। कुछ ऐसा करें कि वहां (पाकिस्तान) का जो पागल आर्मी चीफ है, कोई समझदार व्यक्ति उसके जैसा भाषण नहीं दे सकता। वो कहता है कि हिंदू और मुसलमान अलग-अलग समुदाय हैं। उसे इस बात की भी परवाह नहीं है कि उसके देश में भी हिंदू हैं। क्या उनकी कोई इज्जत नहीं है? वो कैसा आदमी है? उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए ताकि वो याद रखें। इससे कम पर वो ध्यान नहीं देंगे। मुझे राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं पता। मुझे इतना पता है कि अब आर या पार का समय आ गया है।’

विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, एफएम रेडियो पर भारतीय गानों का प्रसारण किया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर क्या हैं जावेद अख्तर के विचार?
हाल ही में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की फिल्म अबीर-गुलाल की रिलीज को भारत में बैन कर दिया गया। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया। इस बीच पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था, 'पहलगाम में जो हुआ, उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच कोई दोस्ताना माहौल नहीं है। ऐसे में यह पूछना कि क्या पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने देना चाहिए, गलत है। यह सवाल बेहतर समय में उठाया जा सकता है, जब दोनों देशों के रिश्ते सुधरें, लेकिन अभी यह मुमकिन नहीं है।' जावेद ने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत किया, लेकिन पाकिस्तान की ओर से ऐसा रवैया कभी नहीं दिखा।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोले- उन्हें अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए

पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट हुए बैन
भारत में कई पाकिस्तानी सेलेब्स के यूट्यूब चैनल को पहले ही बैन कर दिया गया है। भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बाद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया गया है। हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे लोकप्रिय सितारों के अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed