Orry: दोस्तों को अपने घर बुलाने में शर्माते थे ओरी, फराह खान के कुकिंग शो में किए कई खुलासे
Orry in Farah Khan Show: सोशल मीडिया के स्टार ओरी अब फराह खान के कुकिंग शो में नजर आए। फराह ने अपने यूट्यूब पर ओरी के साथ अपने वीडियो को साझा कर दिया है। इस दौरान कुक दिलीप भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'दोस्तों को घर बुलाने में आती थी शर्म'
फराह खान के शो में मेहमान बने ओरी ने बताया कि वो जब छोटे थे तो उन्हें अपने पुराने बंगले की वजह से बहुत शर्म आती थी। उन्होंने कहा बाहर से बंगला काफी पुराना दिखता है इसलिए उन्हें काफी बुरा लगता था जब भी वो किसी दोस्त को बुलाने का सोचते थे। उनका पुराना बंगला बाहर से देखकर दोस्त अक्सर डर जाते थे, और इसी वजह से ओरी को काफी असहजता होती थी।
विज्ञापन विज्ञापन
फराह और ओरी के बीच की बातचीत ने दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। ओरी और फराह खान के बीच की मस्ती खूब देखने को मिली। ओरी ने फराह को अपने घर के अनोखे अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि उनका घर कितना बड़ा और रोचक है और वहां की हर चीज में उनका अपना स्टाइल झलकता है।
ओरी ने बनाया क्रिस्पी फ्राइड चिकन
ओरी ने फराह को अपने क्रिस्पी फ्राइड चिकन बनाने के तरीके भी दिखाए। ओरी के सफाई और खाना बनाने के नियमों को सुनकर फराह खान भी एक बार के लिए सोच में पड़ गई। उन्होंने बताया कि चिकन सिर्फ पानी और सफेद सिरके से धोते हैं और मसालों का खास तरीका अपनाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Kajol: ‘पहले फोटो सेशन के लिए…’, काजोल ने मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर को किया बर्थ डे विश; साझा की यादें
ओरी ने फराह को अपने घर के खास कपड़ों और गिफ्ट्स भी दिखाए। उन्होंने बताया कि उनके पास हर चीज का अपना महत्व है, चाहे वो 56 किलो का भारी जैकेट हो या बोनी कपूर से मिला महंगा गिफ्ट। फराह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ओरी का घर और उनके गिफ्ट्स देख कर लगता है जैसे हर चीज में कहानी है।