फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nayanthara cryptic post shared on instagram stories after deleting Hibiscus tea post

Nayanthara: ‘गुड़हल की चाय’ वाली पोस्ट हटाने के बाद नयनतारा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, ‘मूर्खों से…’

Mon, 29 Jul 2024 07:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 29 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा ने अपने ‘गुड़हल के चाय’ के नुस्खे वाली पोस्ट डिलीट करने के कुछ देर बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा को जन्म दिया है। 
 

विज्ञापन
Nayanthara cryptic post shared on instagram stories after deleting Hibiscus tea post
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘गुड़हल के चाय’ का नुस्खा साझा किया था। उन्होंने अपने स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ मुनमुन गनेरीवाल का हवाला देते हुए, इसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया था। उन्होंने इसे मानसून के लिए उचित बताया और इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था, लेकिन इस पोस्ट के बाद वह मुश्किलों में घिर गईं। दरअसल, अभिनेत्री के इस नुस्खे को हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सिरिएक एबी फिलिप्स, जिन्हें ‘द लिवर डॉक्टर’ के नाम से जाना जाता है ने आलोचना की, जिसके बाद अभिनेत्री को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। डॉक्टर ने स्वास्थ्य मामलों पर लोगों को गुमराह करने से रोकने के लिए सख्त नियमों की मांग की। अब पोस्ट डिलीट करने के बाद अभिनेत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या पोस्ट किया है? 
विज्ञापन


अभिनेत्री ने मार्क ट्वेन की पोस्ट की साझा
अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मार्क ट्वेन की पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, ‘मूर्ख लोगों के साथ कभी बहस न करें, वे आपको अपने स्तर पर खींच लेंगे और फिर अनुभव से आपको हरा देंगे।’ उनकी इस क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। 
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम के बर्ताव पर कुशाल टंडन ने कसा तंज, कहा- कितना पैसा है? बैंक डिटेल्स तो दिखाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने की सार्वजनिक माफी की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के पोस्ट हटा लेने के बावजूद भी, डॉक्टर फिलिप्स ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने नयनतारा को आड़े हाथों लिया और कहा, ‘अगर वह हिबिस्कस चाय को स्वादिष्ट बताती, तो ठीक था, लेकिन नहीं, उन्हें आगे बढ़कर अपने स्वास्थ्य-अशिक्षा का ढोल पीटना है और यह भी दावा करना है कि हिबिस्कस चाय मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंहासे, जीवाणुरोधी और फ्लू से बचाने में सहायक है। खैर, इनमें से कोई भी दावा सिद्ध नहीं हुआ है।’ 

सामंथा को भी करना पड़ा है आलोचनाओं का सामना
हेपेटोलॉजिस्ट हाल ही में, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आलोचना करने के लिए चर्चा में थें। रिपोर्ट्स के मुताबिक  उन्होंने वैकल्पिक चिकित्सा उपचार को बढ़ावा दिया था, जिसमें श्वसन वायरल संक्रमण को रोकने और उसका इलाज करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड को सांस में लेने का सुझाव दिया गया था।
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने बनाया अपने 65वें जन्मदिन को और भी खास, खुद के लिए खरीदी एक महंगी कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed